Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: कहानी कमजोर पर कमाई शानदार, ओपनिंड डे पर हुआ कितना कलेक्शन?

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी और जावेद जाफरी की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'धमाल 4' गत 10 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को समीक्षकों और दर्शकों से मिक्स्ड रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि इसकी ओपनिंग काफी अच्छी रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ने ओपनिंग डे पर लगभग 13 करोड़ रुपये की कमाई की है।

अच्छा रहा 'धमाल 4' का ओपनिंग डे
'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन अच्छा परफॉर्म किया लेकिन ये 'धमाल' फ्रैंचाइजी की पिछली फिल्म 'टोटल धमाल' को पछाड़ नहीं सकी। फिल्म के बजट को देखते हुए धमाल 4 को अभी लंबा रास्ता तय करना पड़ेगा। बॉक्स ऑफिस पर पहले से चल रही एक और कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' के चलते इसे कड़ी टक्कर मिल रही है।

Dhamaal 4 Box Office

पहले दिन कितनी हुई 'धमाल 4' की कमाई?

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'धमाल 4' ने पहले दिन भारत में 13.75 करोड़ की कमाई की। वहीं इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन 16.50 करोड़ रुपए हो गया है। फिल्म ने विदेशों से 5 करोड़ रुपए की कमाई की, जिससे इसका कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21.50 करोड़ रुपए का हुआ है। फिल्म के पास वीकेंड पर जोर लगाने का बहुत अच्छा मौका है।

-'धमाल 4' ने 'धमाल' फ्रैंचाइजी की पहली दो फिल्मों से बेहतर परफॉर्म किया है। ओरिजिनल कल्ट क्लासिक 'धमाल' ने अपनी ओपनिंग डे पर 2.38 करोड़ रुपये कमाए थे और दुनिया भर में कुल 50.73 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

-वहीं 'डबल धमाल' ने अपने पहले दिन 7.6 करोड़ रुपये कमाए थे और लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन 70.54 करोड़ रुपये का हुआ था। इस बीच सीरीज की पिछली फिल्म 'टोटल धमाल' ने ओपनिंग डे पर 16.5 करोड़ रुपये कमाए थे और दुनिया भर में 228.7 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन किया था।

कैसी रही 'धमाल 4' की ऑक्यूपेंसी?

10 जुलाई 2026 (शुक्रवार) को फिल्म धमाल 4 की थिएटर ऑक्यूपेंसी 18.47 फीसदी रही, जिसमें मॉर्निंग शो में 8.38 फीसदी, आफ्टरनून शो में 19.15 फीसदी और इवनिंग शो में 24.85 फीसदी की ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई। नाइट शो के ऑक्यूपेंसी आंकड़े भी काफी बढ़ गए थे।

'धमाल 5' की भी हुई घोषणा

इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली दूसरी फिल्मों से टक्कर मिल रही है, जिनमें आलिया भट्ट की 'अल्फा' और अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' शामिल हैं। इस बीच मेकर्स ने 'धमाल 4' के पोस्ट-क्रेडिट सीन में 'धमाल 5' की आधिकारिक घोषणा की गई है। उन्होंने बताया कि फ्रेंचाइजी की 5वीं फिल्म पर काम शुरू हो चुका है और फरहाद सामजी इसके डायरेक्टर होंगे। जहां कुछ फैन्स इस घोषणा से उत्साहित थे, वहीं कुछ ने इसे लेकर निराशा जताई है और सवाल उठाया है कि क्या इस फिल्म को एक और पार्ट की जरूरत है।

'धमाल 4' की कास्ट, कहानी और बजट

डायरेक्टर इंद्र कुमार की निर्देशित फिल्म'धमाल 4' में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रवि किशन, उपेंद्र लिमये, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख और अंजलि आनंद भी हैं। धमाल (2007), डबल धमाल (2011) और टोटल धमाल (2019) के बाद ये फिल्म धमाल फ्रेंचाइजी का चौथा पार्ट है। फिल्म की कहानी समुद्री लुटेरों और सुपरनैचुरल पावर्स के बारे में है। हर कोई इस बार 50 करोड़ के एक खजाने की तलाश में लगा है। आपको बता दें कि फिल्म का बजट लगभग 200 करोड़ रुपए के आसपास है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+