Daadi Ki Shaadi BO Collection Day 1: 'दादी की शादी' की हालत खराब, ओपनिंग डे पर लाखों में सिमटी
Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: फेमस कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा एक बार फिर बड़े पर्दे पर लोगों को एंटरटेन करते नजर आ रहे हैं। कपिल शर्मा के साथ नीतू कपूर भी हालिया रिलीज फिल्म 'दादी की शादी' को लेकर लोगो के बीच चर्चा का विषय बनी हुई हैं। कपूर परिवार ने भी इस फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं छोड़ी थी लेकिन सिनेमाघरों में दर्शकों का वैसा रिस्पॉन्स देखने को नहीं मिला जिसकी उम्मीद की जा रही थी।
स्टार पावर भी नहीं दिला पाई दमदार ओपनिंग
पहले दिन की कमाई के आंकड़ों ने फिल्म मेकर्स की चिंता बढ़ा दी है। गत 8 मई 2026 (शुक्रवार) को रिलीज हुई फिल्म 'दादी की शादी' से उम्मीद की जा रही थी कि कपिल शर्मा की लोकप्रियता और नीतू कपूर की फैमिली ऑडियंस में पकड़ मूवी को शानदार शुरुआत दिलाएगी।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत फीकी रही
फिल्म के प्रीमियर में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट समेत कई बड़े सितारे पहुंचे थे। इतना ही नहीं रेखा और आमिर खान जैसे दिग्गजों ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की थी। इसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की शुरुआत बेहद फीकी रही। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म पहले दिन एक करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।
फिल्म ने पहले दिन कमाए 60 लाख रुपए
सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार 'दादी की शादी' ने ओपनिंग डे पर करीब 60 लाख रुपये का कारोबार किया है। फिल्म की थिएटर ऑक्यूपेंसी भी बेहद कम रही और कई शोज आधे खाली नजर आए। फैमिली ड्रामा होने के बावजूद फिल्म को शुरुआती दर्शक नहीं मिल पाए, जो मेकर्स के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
रिद्धिमा कपूर का एक्टिंग डेब्यू भी चर्चा में
इस फिल्म की एक खास बात रिद्धिमा कपूर साहनी का एक्टिंग डेब्यू भी है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने पहली बार बड़े पर्दे पर कदम रखा है। इससे पहले वह वेब शो Fabulous Lives of Bollywood Wives में नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म से रिद्धिमा को काफी उम्मीदें थीं लेकिन शुरुआती बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन ने उनके डेब्यू को फीका कर दिया है।
45 करोड़ के बजट में बनी है फिल्म
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 'दादी की शादी' का बजट करीब 45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म के लिए आने वाला वीकेंड काफी अहम माना जा रहा है। अगर शनिवार और रविवार को ऑडियंस बढ़ती है, तभी फिल्म की स्थिति संभल सकती है।
मल्टीस्टारर कास्ट के बावजूद नहीं बना माहौल
फिल्म में कपिल शर्मा और नीतू कपूर के अलावा शरत कुमार, सादिया खतीब, निखत हेगड़े और तेजस्विनी कोल्हापुरी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है जिन्होंने इसकी कहानी भी लिखी है।
फैमिली ऑडियंस को पसंद आ सकती है फिल्म
-हालांकि बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कमजोर रहा लेकिन कुछ समीक्षकों ने फिल्म की तारीफ भी की है। कई रिव्यूज में इसे साफ-सुथरी फैमिली एंटरटेनर बताया गया है। फिल्म को रिश्तों और पारिवारिक भावनाओं पर आधारित कहानी के लिए सराहा जा रहा है।
-रिव्यू में ये भी कहा गया है कि कपिल शर्मा इस बार सिर्फ कॉमेडियन नहीं बल्कि एक गंभीर अभिनेता के तौर पर नजर आए हैं। वहीं नीतू कपूर और सादिया खतीब के अभिनय को भी मजबूत बताया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि वर्ड ऑफ माउथ के सहारे फिल्म आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर वापसी कर पाती है या नहीं।













Click it and Unblock the Notifications