Binge Watch Suggestion: 'धुरंधर 2' देखने के बाद स्पाई थ्रिलर फिल्मों का सिर पर चढ़ा खुमार? देखें ये धांसू मूवी
Binge Watch Suggestion: सिनेमाघरों में इन दिनों धुरंधर का कमाल चल रहा है। फिल्म स्पाई जॉनर की है, जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इस फिल्म को देखने के बाद भी अगर आपके दिमाग के स्पाई थ्रिलर कंटेंट देखने का भूत सवार है। ऐसे में आप ओटीटी पर मौजूद ये फिल्में देख सकते हैं।

1. स्पाई सिटी
1961 के बर्लिन पर आधारित यह सीरीज एक ब्रिटिश जासूस की कहानी दिखाती है, जिसका मिशन अचानक उलझ जाता है। डॉमिनिक कूपर की एक्टिंग और लगातार आने वाले ट्विस्ट इसे बेहद रोमांचक बनाते हैं। इसे जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है।
2. द स्पाई
सच्ची घटना पर आधारित यह सीरीज मोसाद एजेंट एली कोहेन की कहानी पेश करती है। साशा बैरन कोहेन ने अपने किरदार से इसे यादगार बना दिया है। यह सीरीज नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
3. मिशन मजनू
सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर यह फिल्म एक भारतीय जासूस की कहानी है, जो दुश्मन देश में गुप्त मिशन पर जाता है। देशभक्ति और इमोशन के साथ यह फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है।
4. अवर काइंड ऑफ ट्रेटर
जासूसी और माफिया के खतरनाक खेल को दिखाती यह फिल्म एक ब्रिटिश कपल के इर्द-गिर्द घूमती है। इवान मैकग्रेगर और नाओमी हैरिस की शानदार परफॉर्मेंस इसे खास बनाती है। यह प्राइम वीडियो पर मौजूद है।
5. अनेक
अनुभव सिन्हा की यह फिल्म पूर्वोत्तर भारत की पृष्ठभूमि में एक अंडरकवर एजेंट की कहानी दिखाती है। आयुष्मान खुराना की एक्टिंग अच्छी है। यह भी नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
6. तेहरान
एमी अवॉर्ड जीत चुकी यह सीरीज एक महिला एजेंट की कहानी है, जिसे दुश्मन देश में मिशन पूरा करना होता है। निव सुल्तान की दमदार भूमिका इसे और प्रभावशाली बनाती है। इसे एप्पल टीवी+ पर देखा जा सकता है।
7. ट्रेटर
डॉन चीडल अभिनीत यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो आतंकवादी नेटवर्क से जुड़ा है-लेकिन असली सच्चाई क्या है, यही इसका सबसे बड़ा सस्पेंस है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
क्यों पसंद आती हैं स्पाई थ्रिलर
अंडरकवर एजेंट्स की रहस्यमयी जिंदगी और खतरनाक मिशनों की दुनिया दर्शकों को रोमांच से भर देती है। हर कहानी में सस्पेंस, धोखा और रणनीति का ऐसा मेल होता है कि दर्शक एक एपिसोड के बाद दूसरा देखने को मजबूर हो जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications