UPSC Topper Rajeshwari Suve: कौन हैं राजेश्वरी सुवे? AIR-2 लाकर बनीं देश की महिला टॉपर,क्या करता है परिवार?
UPSC Topper Rajeshwari Suve M 2nd Rank: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने 6 मार्च 2026 को सिविल सेवा परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया। इस परीक्षा में अनुज अग्निहोत्री ने AIR-1 हासिल किया, जबकि राजेश्वरी सुवे M ने ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल की। राजेश्वरी सुवे इसी के साथ यूपीएससी की महिला टॉपर भी बनी हैं। वह इस परीक्षा में टॉप-5 में जगह बनाने वाली इकलौती महिला टॉपर बनकर उभरी हैं। ऐसे में आइए जानें कौन हैं राजेश्वरी सुवे।
Who is Rajeshwari Suve: राजेश्वरी सुवे प्रोफाइल
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में तमिलनाडु की रहने वाली राजेश्वरी सुवे ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है। मदुरै की निवासी राजेश्वरी फिलहाल तमिलनाडु में डिप्टी कलेक्टर (प्रशिक्षु) के रूप में कार्यरत हैं। राजेश्वरी सुवे ने इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएशन की है। वो वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। भारत में दूसरी रैंक लाकर भी राजेश्वरी सुवे IAS नहीं बल्कि IPS बनना चाहती हैं। राजेश्वरी सुवे एक साधारण से परिवार से आती हैं।

राजेश्वरी सुवे की सफलता की कहानी (Rajeshwari Suve M Success Story)
- UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में राजेश्वरी सोशियोलॉजी (Sociology) को अपना ऑप्शनल सब्जेक्ट चुना था।वतमिल उनकी मातृभाषा है और उन्होंने तमिलनाडु को अपना होम कैडर चुना है।
- राजेश्वरी ने चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने साल 2018 में अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी।
- राजेश्वरी सुवे पहले भी प्रशासनिक सेवाओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। उन्होंने TNPSC Group-1 परीक्षा में टॉप किया था, जिसके बाद उन्हें डिप्टी कलेक्टर (Deputy Collector) के पद पर नियुक्त किया गया था। यानी UPSC से पहले भी उनका प्रशासनिक करियर शुरू हो चुका था।
- राजेश्वरी सुवे ने उच्च शिक्षा दक्षिण भारत के संस्थानों से प्राप्त की है। प्रशासनिक सेवा की तैयारी के दौरान उन्होंने पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन और गवर्नेंस से जुड़े विषयों पर फोकस किया। उनकी तैयारी का केंद्र नीति, प्रशासन और सामाजिक विकास से जुड़े मुद्दे रहे।
IAS नहीं, IPS बनना चाहती हैं राजेश्वरी सुवे
UPSC सिविल सर्विसेज परीक्षा 2025 में ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल करने वाली राजेश्वरी सुवे एम की सफलता इन दिनों चर्चा में है। इलेक्ट्रॉनिक्स में ग्रेजुएशन कर चुकीं राजेश्वरी फिलहाल डिप्टी कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, लेकिन उनका असली लक्ष्य इंडियन पुलिस सर्विस (IPS) में जाना है। उनका कहना है कि वर्दी वाली सेवा के जरिए वे समाज के लिए और ज्यादा प्रभावी तरीके से काम करना चाहती हैं।
कॉलेज के दिनों में जगा वर्दी का जुनून
राजेश्वरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि कॉलेज के समय वे NCC कैडेट रही हैं। इसी दौरान उन्हें वर्दी पहनने और अनुशासित जीवन का अनुभव मिला, जिसने उनके भीतर पुलिस सेवा के प्रति गहरी रुचि पैदा कर दी। यही वजह है कि प्रशासनिक सेवा में चयन के बाद भी उनका लक्ष्य आईपीएस बनना ही है।

डिप्टी कलेक्टर से IPS तक का लक्ष्य
राजेश्वरी सुवे का कहना है कि प्रशासनिक अनुभव उनके लिए एक मजबूत आधार है, लेकिन वे भविष्य में पुलिस सेवा के जरिए कानून-व्यवस्था और समाज की सुरक्षा से सीधे तौर पर जुड़ना चाहती हैं। इसलिए उनका फोकस आगे चलकर आईपीएस जॉइन करने पर है।
राजेश्वरी सुवे प्रोफाइल (Profile)
- पूरा नाम: राजेश्वरी सुवे M
- रैंक: AIR-2 (UPSC CSE 2025)
- राष्ट्रीयता: भारतीय
- परीक्षा: UPSC Civil Services Examination 2025
- रिजल्ट घोषित: 6 मार्च 2026
UPSC 2025 टॉप 10
UPSC 2025 के टॉप उम्मीदवारों में शामिल हैं:
- अनुज अग्निहोत्री - AIR-1
- राजेश्वरी सुवे - AIR-2
- आकांश धुल - AIR-3
- राघव झुनझुनवाला
- ईशान भटनागर
- जिन्निया अरोरा
- ए.आर. राजा मोहईदीन
- पक्षाल सेक्रेट्री
- आस्था जैन
- उज्ज्वल प्रियंक
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications