Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Viksit Bharat Buildathon 2025: आज रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन, किस दिन है इवेंट, क्या है थीम?

Viksit Bharat Buildathon 2025: भारत के स्कूल छात्रों के लिए एक बड़ा अवसर सामने आया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 23 सितंबर 2025 को विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 का शुभारंभ किया। इसका उद्देश्य बच्चों में नवाचार, रचनात्मक सोच और समस्या सुलझाने की क्षमता को बढ़ावा देना है। यह केवल एक प्रतियोगिता नहीं, बल्कि छात्रों को आत्मनिर्भर और विकसित भारत की दिशा में सोचने और काम करने का मंच है। आज से इसके लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन है।

देश भर के 1.5 लाख स्कूलों और 1 करोड़ से अधिक छात्रों को इस बिल्डाथॉन के जरिए अपनी रचनात्मकता और तकनीकी कौशल दिखाने का मौका मिलेगा। छात्रों को चार मुख्य विषयों - आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी, वोकल फॉर लोकल और समृद्ध भारत - पर काम करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इस पहल का मकसद केवल पुरस्कार जीतना नहीं है, बल्कि भारत को नवाचार में वैश्विक नेतृत्व देने की दिशा में कदम बढ़ाना भी है।

Viksit Bharat Buildathon 2025

बिल्डाथॉन के उद्देश्य

धर्मेंद्र प्रधान ने लॉन्च के समय बिल्डाथॉन का लोगो और जिंगल भी पेश किया। उन्होंने कहा, "यह पहल छात्र नवाचारों को सम्मानित करेगी, देश में नवाचार की नई लहर लाएगी और युवाओं को समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर भारत का मुख्य चालक बनाएगी।"
ये भी पढ़ें: अडानी इंटरनेशनल स्कूल ने ISSO राष्ट्रीय खेल शतरंज प्रतियोगिता की मेजबानी की, कई छात्रों ने लिया हिस्सा

मुख्य थीम

विकसित भारत बिल्डाथॉन 2025 चार मुख्य थीम पर केंद्रित है:

  • आत्मनिर्भर भारत
  • स्वदेशी
  • वोकल फॉर लोकल
  • समृद्ध भारत

इसका उद्देश्य छात्रों में रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना, स्वावलंबी और टिकाऊ विकास को प्रोत्साहित करना, और भारत को वैश्विक नवाचार केंद्र के रूप में प्रस्तुत करना है।

पंजीकरण

इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए छात्रों और स्कूलों को आज यानी 6 अक्टूबर 2025 तक पंजीकरण कराना अनिवार्य है।

पंजीकरण कैसे करें:

  • आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ: vbb.mic.gov.in
  • छात्र और स्कूल की जानकारी भरें
  • प्रारंभिक विचार या प्रोजेक्ट कॉन्सेप्ट जमा करें

महत्वपूर्ण तिथियां:

  • तैयारी अवधि: 6 अक्टूबर से 13 अक्टूबर 2025 - शिक्षकों की मदद से छात्र टीमों को पंजीकरण और परियोजना तैयार करने में मार्गदर्शन
  • लाइव इनोवेशन इवेंट: 13 अक्टूबर 2025
  • अंतिम जमा: 13 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025
  • मूल्यांकन: 1 नवंबर से 31 दिसंबर 2025 - विशेषज्ञों की टीम द्वारा
  • परिणाम और सम्मान: जनवरी 2026 - टॉप 1,000 विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा

छात्रों के लिए अवसर

शिक्षा सचिव संजय कुमार ने कहा, "यह कार्यक्रम छात्रों, शिक्षकों और नवप्रवर्तकों को एक साथ लाकर आत्मनिर्भर भारत के समाधान तैयार करने में मदद करता है। यह 2047 के विकसित भारत के दृष्टिकोण के अनुरूप है।"

अटल टिंकरिंग लैब्स से मिली पिछली सफलता के आधार पर यह बिल्डाथॉन छात्रों को स्टार्टअप, पेटेंट और नवाचार कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर देगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और अटल इनोवेशन मिशन ने सभी कक्षा 6 से 12 तक के छात्रों से अपील की है कि वे आज ही पंजीकरण कर अपने नवाचार के आइडियाज के जरिए भारत के नवाचार इकोसिस्टम में योगदान दें।
ये भी पढ़ें: DDD University शिक्षा क्षेत्र में करेगा वैश्विक पहल, वियतनाम के साथ होगा MOU

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+