कर्मचारियों के इस्तीफे से तंग आकर अमेरिकी संगठन ने लिया एक फैसला, फिर हुआ ये चमत्कार!
नई दिल्ली, 17 अप्रैल। उत्तर पश्चिम अमेरिका (Northwestern America) के एक एजुकेशनल आर्गेनाइजेशन ने कर्मचारियों के इस्तीफे तंग आकर एक अलग निर्णय लिया। हलांकि इस फैसले से कंपनी को शुरुआत में काफी नुकसान हुआ लेकिन बाद में लगातार घाटे की ओर जा रहे शैक्षणिक संगठन को आर्थिक तंगी से उबार लिया गया।

इस्तीफे से संगठन के आउटपुट पर पड़ा था असर
अमेरिका का शैक्षणिक संगठन (Educational Organization) हेल्थवाइज (Healthwise) इदाहू राज्य के ब्वाइस सिटी से संचालित होता है। यह संगठन पिछले साल बड़े पैमाने पर कर्मचारियों के इस्तीफे की समस्या से जूझ रहा था। हालांकि यह एक यूएस-आधारित गैर-लाभकारी संगठन है लेकिन आए दिन कर्मचारियों के इस्तीफे ने संगठन के आउटपुट पर काफी प्रतिकूल प्रभाव डाला।

कंपनी ने 4 दिन के कार्यदिवस लागू किया नियम
संगठन के सदस्यों ने एक अलग निर्णय लेने का मन बनाया। हालांकि अमेरिका जैसे राज्य में 4 सप्ताह वर्किंग डे कहीं नहीं था। इसके बावजूद संगठन ने अपने कर्मचारियों के लिए 4 दिवसीय कार्य सप्ताह रखा।

कर्मचारियों का उत्साह हुआ दुगना
कंपनी की इस नीति ने संगठन की कर्मचारियों के इस्तीफे वाली समस्या का पूरा समाधान कर दिया। ये चार दिन का कार्य दिवस शुरुआत में तो संगठन के ले भारी लगा लेकिन बाद में आर्गेनाइजेशन के राजस्व में भी वृद्धि हुई। 4 दिन के कार्यदिवस में कर्मचारी डबल स्ट्रेंथ से काम करने लगे। इससे प्रोडक्टिविटी भी बढ़ गई।

सामूहिक इस्तीफे की थी समस्या
उत्तर पश्चिम अमेरिका के राज्य इदाहू के ब्वाइस सिटी स्थित हेल्थवाइज शैक्षणिक संगठन में सामूहिक रूप से कर्मचारी इस्तीफा दे रहे थे। यह समस्या कोरोना महामारी के दौरान संगठन के सामने आई। जब एक बड़े समूह में कर्मचारी अपनी- अपनी समस्याओं को लेकर इस्तीफा देने लगे। जिसके बाद कंपनी ने इसे गंभीरता से लिया।

कर्मचारियों को मिला लाभ
हेल्थवाइज संगठन के सीईओ एडम हुस्नी ने यह भी स्वीकार किया कि चार दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना उनके पक्ष में है। इससे कर्मचारियों को अब कम दिनों में समान काम करना पड़ता है। स्वास्थ्य के लिहाज से अगस्त 2021 में 4 दिन के वर्क वीक का ट्रायल हेल्थवाइज शैक्षणिक संगठन ने शुरू किया। संगठन ने यह पाया कि कर्मचारी अब पहले से कहीं अधिक प्रोडक्टिव हैं। क्योंकि वे तनावमुक्त होकर काम कर पा रहे हैं। वे 5 दिनों की तुलना में 4 दिनों में उतना ही काम करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications