UPSC CSE Mains 2025: 22 अगस्त से होगी Mains परीक्षा की शुरूआत, चेक करें फॉर्म फिल करने का पूरा प्रोसेस
UPSC CSE Mains Exam 2025: देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का अगला अहम चरण अब शुरू हो चुका है। जो उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं, उनके लिए अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने का मौका है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इस परीक्षा के जरिए IAS, IPS और IFS जैसे टॉप पदों पर भर्ती की जाती है। हर साल लाखों उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होते हैं, लेकिन सिर्फ कुछ हजार को ही मुख्य परीक्षा तक पहुंचने का मौका मिलता है। ऐसे में अब जिन 14,161 उम्मीदवारों ने प्रीलिम्स पास किया है, उनके लिए यह एक बड़ा मौका है। उन्हें 25 जून 2025 तक आवेदन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

ऑनलाइन भरें मेंस का फॉर्म
वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने 25 मई 2025 को हुई प्रारंभिक परीक्षा पास कर ली है, वे अब upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। UPSC ने हाल ही में एक नोटिस जारी कर बताया कि कुल 14161 उम्मीदवार प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं। ये सभी अब मुख्य परीक्षा में शामिल होने के पात्र हैं। आयोग ने साफ किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून 2025 है। तय समय से पहले सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन पूरा करना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें: UP BEd Result 2025: JEE का रिजल्ट घोषित, जानें bujhansi.ac.in से स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के स्टेप
22 अगस्त से शुरू होगी मुख्य परीक्षा
UPSC के परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 22 अगस्त से 26 अगस्त 2025 के बीच आयोजित की जाएगी। इस बार आयोग के जरिए कुल 979 पदों पर भर्ती की जानी है, जिनमें IAS, IPS, IFS सहित अन्य सेवाएं शामिल हैं।
कितना देना होगा आवेदन शुल्क?
- सामान्य और OBC वर्ग के लिए आवेदन शुल्क: ₹200
- महिलाओं, SC, ST और PwBD उम्मीदवारों को शुल्क में पूरी छूट दी गई है।
जो उम्मीदवार परीक्षा में लेखक (scribe), बड़े अक्षरों में प्रश्न पत्र या अन्य किसी सहायता की जरूरत रखते हैं, वे आवेदन फॉर्म में संबंधित जानकारी भर सकते हैं।
नाम में बदलाव करने वालों के लिए जरूरी सूचना
जिन अभ्यर्थियों ने हाल ही में अपना नाम बदला है या जिनका नाम 10वीं की मार्कशीट से अलग है, वे आवेदन करते समय गजट नोटिफिकेशन या प्रमाण-पत्र अपलोड करें।
सहायता के लिए UPSC काउंटर पर संपर्क करें
आवेदन या परीक्षा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए उम्मीदवार UPSC कार्यालय, शाहजहां रोड, नई दिल्ली स्थित सुविधा केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं। यह केंद्र सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुला रहता है। इसके अलावा, टेलीफोन के माध्यम से भी मदद ली जा सकती है।
ये भी पढ़ें: BPSC का एग्जाम कैलेंडर जारी, सितंबर में होनी है बीपीएससी प्रीलिम्स, कब होगी बाकी परीक्षा? देखें शेड्यूल












Click it and Unblock the Notifications