UPPSC RO-ARO Exam 2025: 411 पदों के लिए 10.76 लाख दावेदार, प्रदेश में बनाए गए 2,382 एग्जाम सेंटर
UPPSC RO-ARO Exam 2025: उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं का माहौल एक बार फिर गर्म हो गया है। जिले में हजारों अभ्यर्थी अपने सपनों को साकार करने के लिए तैयारियों में जुटे हैं। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा का आयोजन जुलाई के अंतिम सप्ताह में होना है।
RO और ARO की यह परीक्षा उन युवाओं के लिए एक बड़ा मौका है जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। प्रशासन ने परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और कड़ाई से संपन्न कराने के लिए कमर कस ली है। हर केंद्र पर सुरक्षा के साथ-साथ निरीक्षण की भी मजबूत व्यवस्था की जा रही है।

27 जुलाई को होगी परीक्षा
UPPSC RO ARO परीक्षा तिथि 2025 घोषित कर दी गई है। परीक्षा 27 जुलाई 2025 को आयोजित होगी।इस परीक्षा में जिले से 9,384 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सफलतापूर्वक कराने के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा को सफल बनाने के लिए मंगलवार को आयोग मुख्यालय में सभी 75 जिलों के नोडल अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक हुई।
ये भी पढ़ें: Delhi Jal Board Recruitment 2025: कई पदों पर नौकरी का मौका, 39 हजार तक मिलेगी सैलरी, अभी करें अप्लाई
एक पाली में होगी परीक्षा
यह परीक्षा एक ही पाली में होगी। परीक्षा का समय सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक निर्धारित किया गया है। परीक्षा की निगरानी और संचालन को लेकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई जा रही है।
411 पदों के लिए 10.76 लाख से ज्यादा आवेदन
इस बार केवल 411 पदों के लिए पूरे प्रदेश से 10 लाख 76 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। परीक्षा प्रदेशभर के 2,382 परीक्षा केंद्रों पर कराई जाएगी। पिछली बार 11 फरवरी को हुई परीक्षा पेपर लीक के कारण रद्द करनी पड़ी थी, इसलिए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
बायोमेट्रिक व आईरिस स्कैनिंग अनिवार्य
परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए सभी अभ्यर्थियों के लिए बायोमेट्रिक जांच और आंखों की स्कैनिंग (आईरिस स्कैन) जरूरी होगी। इसके साथ ही हर केंद्र पर सीसीटीवी निगरानी, उड़नदस्ते और ऑनलाइन निगरानी सेल भी एक्टिव रहेंगे।
प्रवेश पत्र 10 दिन पहले होंगे जारी
परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा से 10 दिन पहले यानी 17 जुलाई तक जारी कर दिए जाएंगे। हर केंद्र पर सेक्टर मजिस्ट्रेट निगरानी करेंगे और किसी भी तकनीकी गड़बड़ी या लापरवाही पर जिम्मेदार एजेंसी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रयागराज बनेगा बड़ा परीक्षा केंद्र
प्रयागराज इस बार एक प्रमुख परीक्षा केंद्र के रूप में तैयार किया गया है, जहां कुल 106 केंद्र बनाए गए हैं। यूपीपीएससी के अनुसार अभ्यर्थियों की सुविधा और परीक्षा की पारदर्शिता दोनों ही इस बार की प्राथमिकता में हैं।
इस बार पूरी निगरानी, कोई चूक नहीं
आयोग की ओर से साफ कहा गया है कि इस बार किसी भी प्रकार की लापरवाही या पेपर लीक जैसी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पारदर्शिता के साथ परीक्षा का आयोजन करना ही सबसे बड़ा लक्ष्य है।
ये भी पढ़ें: क्यों बदली CSIR UGC NET 2025 की डेट? अब तीन नहीं, एक दिन ही होगी परीक्षा, देखें लेटेस्ट अपडेट












Click it and Unblock the Notifications