NEET UG Result 2025: नीट परीक्षा में लखनऊ के मुक्तेश तन्मय ने हासिल की शानदार रैंक, ऐसे मिली सफलता
neet.nta.nic.in NEET Result 2025 Latest News Hindi Uttar Pradesh: नीट परीक्षा का परिणाम आ चुका है। लाखों बच्चों को इसका बेसब्री से इंतजार था। लखनऊ के रहने वाले मुक्तेश तन्मय ने इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर जिले सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। आइए जानते है उन्हें इस परीक्षा में कितनी रैंक मिली है और उन्होंने यह सफलता कैसे हासिल की है।
मिली यह रैंक
मुक्तेश तन्मय ने ऑल इंडिया 36वीं रैंक हासिल की है। 700 में से कुल 661 मार्क्स स्कोर किए हैं।

बेटे की इस उपलब्धि पर आज परिवार में जश्न का माहौल है। खासकर माता पिता की खुशी देखने लायक है। पिता
संजय कुमार कहते हैं कि आज बेटे ने वो खुशी दी है जो मुझे पहले कभी नहीं मिली। बेटे की सफलता से मन गदगद है। कोई शब्द नहीं है। बेटे ने प्रयास में कोई कमी नहीं की। उसने कड़ी मेहनत की थी। माता निर्मला मिश्रा कहती हैं कि बेटे ने आज मेरे सपनो को उड़ान दी है। मैं बहुत खुश हूं। बेटे की उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।
तन्मय ने कहा कि आज इस सफलता का पूरा श्रेय मेरे माता पिता और गुरुजनों का है। आज जो कुछ संभव हुआ है ये इन्हीं सब की वजह से।पिता संजय ने बताया बेटा बचपन से ही मेधावी है। इसकी शुरू से पढ़ाई में रुचि थी। बेटे ने यह साबित किया है कि कठोर परिश्रम का कोई विकल्प नहीं होता । 4 मई 2025 को NEET 2025 की परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके बाद से छात्रों को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार था।












Click it and Unblock the Notifications