UGC NET June 2025 Result: जल्द आ सकता है नेट जून 2025 का परिणाम, पिछले ट्रेंड से जानिए अनुमानित तारीख

UGC NET June 2025 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही यूजीसी नेट जून 2025 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकती है। इस परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर देख सकेंगे।

यूजीसी नेट जून सेशन की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 8 जुलाई को पूरी हो चुकी है। वेबसाइट पर प्रश्न पत्र और उम्मीदवारों के दिए गए जवाब भी उपलब्ध कराए गए थे। आपत्तियां दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देना पड़ा।

UGC NET June 2025

विशेषज्ञ समिति करेगी समीक्षा
एनटीए के मुताबिक, विशेषज्ञों की समिति इन आपत्तियों को जांचेगी। अगर कोई आपत्ति सही पाई जाती है तो उस उत्तर को सभी उम्मीदवारों के लिए बदल दिया जाएगा। इसके बाद संशोधित उत्तर कुंजी जारी होगी और उसी के आधार पर रिजल्ट घोषित होगा। किसी भी उम्मीदवार को आपत्ति स्वीकार या खारिज होने की अलग से जानकारी नहीं दी जाएगी।

कब हुई थी परीक्षा?
यूजीसी नेट जून सेशन की परीक्षा 25 से 29 जून 2025 के बीच कंप्यूटर बेस्ड मोड में आयोजित हुई थी। इस बार कुल 85 विषयों में परीक्षा हुई है।

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • यूजीसी नेट की वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं
  • होमपेज पर 'UGC NET June 2025 Result' लिंक पर क्लिक करें
  • लॉगिन आईडी और पासवर्ड डालें
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें

पिछले सालों से क्या संकेत मिलते हैं?
पिछले रिजल्ट्स देखें तो परीक्षा के 30 से 40 दिनों के अंदर रिजल्ट जारी हो जाता है। जैसे - जून 2024 की परीक्षा 5 सितंबर को खत्म हुई थी और रिजल्ट 17 अक्टूबर को आया था। दिसंबर 2024 की परीक्षा 3 से 27 जनवरी 2025 तक हुई और रिजल्ट 22 फरवरी को जारी हुआ। दिसंबर 2023 का रिजल्ट भी एक महीने में ही आ गया था। इसलिए उम्मीद है कि इस बार भी जुलाई के आखिर तक रिजल्ट जारी हो सकता है।

पास होने के लिए कितने नंबर जरूरी?
यूजीसी नेट में पास होने के लिए उम्मीदवार को पेपर 1 और पेपर 2 दोनों में कम से कम 40% अंक लाने होते हैं। इसके आधार पर ही कट-ऑफ तय की जाती है।

अगर आपने यूजीसी नेट जून 2025 दिया है तो आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। रिजल्ट आते ही तुरंत चेक करें और भविष्य की तैयारी में जुट जाएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+