RSKMP MP Board 5th-8th Results: लड़कियों ने फिर मारी बाजी, देखें टॉप 10 जिलों के नाम, किस नंबर पर है भोपाल?
RSKMP MP Board Class 5th, 8th Results 2025: एमपी बोर्ड पांचवीं और आठवीं कक्षाओं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। RSKMP ने दोपहर एक बजे अपने अधिकारिक पोर्टल पर रिजल्ट का ऐलान किया है। आपको बता दें कि दोनों ही बोर्ड का रिजल्ट काफी अच्छा रहा है।
इस बार 5वीं में 92.70% छात्रों ने और 8वीं में 90.02% छात्रों ने एग्जाम पास किया है, जो कि एक अच्छा रिजल्ट कहा जा सकता है। मालूम हो कि पांचवीं और आठवीं के बोर्ड एग्जाम 24 फरवरी से 05 मार्च 2025 के बीच हुए थै और उस हिसाब रिजल्ट बहुत जल्दी घोषित कर दिए गए हैं।

आपको बता दें कि रिजल्ट के साथ ही स्कोरकार्ड भी अपलोड हो चुके हैं। जो छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट से खुश नहीं हैं, वो 3 अप्रैल से लेकर 17 अप्रैल तक रीटोटलिंग के अपना अप्लाई कर सकते हैं।
लड़कियों ने लड़कों की अपेक्षा ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया (RSKMP)
5वी की बोर्ड में लड़कियों ने लड़कों की अपेक्षा ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां पर 94.12% छात्राओं ने एग्जाम पास किया है, जबकि 5वी के बोर्ड में केवल 91.38% छात्र ही पास हुए हैं।
जबकि 8वीं की परीक्षा में भी बालिकाओं का ही जलवा रहा, 91.72% लड़कियों ने ये एग्जाम पास किया जबकि पास होने वाले लड़कों का प्रतिशत 88.41% रहा।
एमपी बोर्ड क्लास 8 रिजल्ट में टॉप 10 जिलों के नाम निम्मलिखित हैं (RSKMP)
- नरसिंहपुर
- अलीराजपुर
- रीवा
- झाबुआ
- बालाघाट
- अनूपपुर
- सीहोर
- डिंडोरी
- बड़वानी
- मंदला
एमपी 5वीं के नतीजों में टॉप 10 जिलों के नाम (RSKMP)
- शहडोल
- चंबल
- नर्मदापुरम
- इंदौर
- जबलपुर
- उज्जैन
- ग्वालियर
- रीवा
- सागर
- भोपाल
कुछ खास बातें (RSKMP)
- RSKMP अर्थात राज्य शिक्षा केंद्र, मध्य प्रदेशही राज्य के शिक्षा कार्यक्रमों को देखता है, जिसमें पढ़ाई से जुड़ी सारी गतिविधियां शमिल हैं।
- RSKMP का मुख्य उद्देश्य बालक-बालिकाओं को शिक्षित करना हैं और उनकी पढ़ाई को आसान और उच्चकोटि का बनाना है।
- मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) की स्थापना मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा अधिनियम, 1965 के तहत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications