Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Surya Grahan Time: साल का पहला सूर्यग्रहण आज, जानिए किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ?

Surya Grahan 2025: साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगने जा रहा है, हालांकि ये हमारे देश भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए इसका सूतक काल नहीं लगा है और ना ही पूजा-पाठ पर इसका कोई असर पड़ेगा। मंदिरों के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे और ना ही 30 मार्च को शुरू होने जा रही नवरात्रि की पूजा पर इसका असर पड़ेगा।

Surya Grahan 2025

क्या होता है सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2025)

सूर्य ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, जिससे सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाता। यह पूर्ण, आंशिक या वलयाकार हो सकता है। यह घटना विज्ञान और ज्योतिष दोनों में महत्वपूर्ण मानी जाती है। हर साल में एक या दो सूर्य ग्रहण लगते हैं।

क्या है सूर्य ग्रहण का वक्त? (Surya Grahan 2025)

साल का पहला सूर्य ग्रहण 29 मार्च को दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। ये भारत में दिखाई नहीं देगा लेकिन अगर आप इसे देखना चाहते हैं तो नासा के ट्विटर अकाउंट या ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग में इसे आप देख सकते हैं।

कहां-कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण? (Surya Grahan 2025)

एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर और अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा।

सूर्य ग्रहण के प्रकार (Surya Grahan 2025)

  • पूर्ण सूर्य ग्रहण
  • आंशिक सूर्य ग्रहण
  • वलयाकार सूर्य ग्रहण

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें? (Surya Grahan 2025)

  • ग्रहण काल में ध्यान और मंत्र जाप करें।
  • भगवान का स्मरण करें ।
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करें ।
  • ग्रहण के बाद दान-पुण्य करें।
  • गर्भवती महिलाएं विशेष सावधानी बरतें और धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें।

सूर्य ग्रहण के दौरान क्या न करें?

किसके लिए शुभ और किसके लिए अशुभ? (Surya Grahan 2025)

विभिन्न राशियों पर इसका सकारात्मक या नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। भले ही ये सूर्य ग्रहण भारत में प्रभावी नहीं लेकिन ज्योतिषियों के मुताबिक ये राशियों को प्रभावित जरूर करेगा। ये मेष, मिथुन, मीन और वृषभ राशि के लिए अनलकी है, इन राशियों पर आर्थिक कष्ट आ सकता है, परिवार में क्लेश हो सकते हैं और लोगों का प्यार उनसे दूर जा सकता है।

सिंह , तुला, धनु और कुंभ के लिए बेहद शुभ

लेकिन सिंह , तुला, धनु और कुंभ राशिवालों के लिए ये बेहद शुभ है। इन लोगों को सूर्यदेव का आशीष मिलेगा, इनको पद-सम्मान, पैसा, प्यार सब मिलने वाला है। जिन परेशानियों से लंबे वक्त से जूझ रहे थे उसका भी समाधान भी निकलेगा, कुल मिलाकर इन राशियों का अच्छा वक्त शुरू होने वाला है।

Take a Poll

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+