RRB Recruitment: 12वीं पास युवाओं के सरकारी नौकरी का मौका! रेलवे में 1688 पदों पर निकली भर्ती, चेक करें डिटेल

RRB NTPC UG Recruitment 2026: रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। अगर आपने 12वीं पास कर ली है और नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके पास रेलवे में आवेदन करने का मौका है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने एनटीपीसी के तहत अंडरग्रेजुएट स्तर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस भर्ती में टिकट क्लर्क से लेकर ट्रेन क्लर्क तक कई पद शामिल हैं। खास बात यह है कि परीक्षा में अंग्रेजी विषय से कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा। उम्मीदवार अपनी पसंद की भाषा में परीक्षा दे सकेंगे। हालांकि, आवेदन करने से पहले उम्र, पढ़ाई और दूसरी जरूरी शर्तों को समझना जरूरी है। इसके अलावा फॉर्म भरते समय एक गलती के कारण आवेदन रद्द भी हो सकता है। आइए जानते हैं भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी बातें।

RRB NTPC UG Recruitment 2026

1688 पदों पर होगी भर्ती

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 15 अक्टूबर 2026 से एनटीपीसी यूजी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 13 नवंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के तहत कुल 1688 पद भरे जाएंगे।

पद का नाम रिक्तियां
कॉमर्शियल कम टिकट क्लर्क 700
जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट 600
अकाउंट्स क्लर्क कम टाइपिस्ट 200
ट्रेन क्लर्क 188
कुल 1688

ये भी पढ़ें: RRB NTPC UG CBT 2 परीक्षा की तारीख घोषित, कब आएगा एडमिट कार्ड? चेक करें एग्जाम डेट

किस वर्ग के लिए कितने पद?

कुल रिक्तियों में 686 पद अनारक्षित वर्ग के लिए हैं। वहीं, अन्य वर्गों के लिए पद इस प्रकार हैं।

वर्ग पद
अनारक्षित 686
ओबीसी 414
ईडब्ल्यूएस 163
एससी 258
एसटी 167

कौन कर सकता है आवेदन?

उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं या इसके बराबर परीक्षा पास होना जरूरी है। सामान्य रूप से कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए। हालांकि, एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और 12वीं से अधिक शैक्षणिक योग्यता रखने वाले उम्मीदवारों पर 50 प्रतिशत अंकों की शर्त लागू नहीं होगी।

जिन उम्मीदवारों का अंतिम परीक्षा परिणाम अभी नहीं आया है, वे आवेदन नहीं कर सकते। जरूरी योग्यता 13 नवंबर 2026 तक पूरी होनी चाहिए।

कितनी होनी चाहिए उम्र?

उम्मीदवारों की उम्र 1 जनवरी 2027 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। इसके लिए जन्मतिथि 2 जनवरी 1997 से 1 जनवरी 2009 के बीच होनी चाहिए। एससी और एसटी वर्ग को अधिकतम उम्र में पांच वर्ष, जबकि ओबीसी वर्ग को तीन वर्ष की छूट मिलेगी।

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

रेलवे एनटीपीसी यूजी भर्ती में उम्मीदवारों को पहले दो कंप्यूटर आधारित परीक्षाएं देनी होंगी। इसके बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी। चयन प्रक्रिया में पहला सीबीटी, दूसरा सीबीटी और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल हैं।

पहले CBT का पैटर्न

पहली परीक्षा में कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा।

विषय प्रश्न
सामान्य जागरूकता 40
गणित 30
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति 30
कुल 100

परीक्षा के लिए 90 मिनट मिलेंगे। पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों को 120 मिनट दिए जाएंगे। हर गलत जवाब पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा। न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक अनारक्षित और ईडब्ल्यूएस के लिए 40 प्रतिशत, ओबीसी (एनसीएल) और एससी के लिए 30 प्रतिशत तथा एसटी के लिए 25 प्रतिशत निर्धारित हैं।

दूसरे CBT में 120 सवाल

पहली परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर कुल रिक्तियों के लगभग 15 गुना उम्मीदवारों को दूसरे सीबीटी के लिए चुना जाएगा।

विषय प्रश्न
सामान्य जागरूकता 50
गणित 35
सामान्य बुद्धिमत्ता और तर्कशक्ति 35
कुल 120

इस परीक्षा की अवधि भी 90 मिनट होगी। पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों को 120 मिनट मिलेंगे। दूसरे सीबीटी में भी प्रत्येक गलत जवाब पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा। खास बात ये है कि दोनों परीक्षाओं में अंग्रेजी विषय से अलग कोई सवाल नहीं पूछा जाएगा। किसी भी सेक्शन के लिए अलग समय सीमा नहीं होगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

सामान्य वर्ग सहित अन्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। पहले सीबीटी में शामिल होने पर 400 रुपये वापस कर दिए जाएंगे। एससी, एसटी, महिला, आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 250 रुपये है। पहले सीबीटी में शामिल होने पर पूरे 250 रुपये वापस मिलेंगे।

जरुरी तारीखें

प्रक्रिया तारीख
आवेदन शुरू 15 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 13 नवंबर 2026, रात 11:59 बजे
शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख 15 नवंबर 2026
फॉर्म में सुधार 16 से 25 नवंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

सबसे पहले रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं और एनटीपीसी यूजी भर्ती का आवेदन लिंक खोलें। पहले से अकाउंट बना चुके उम्मीदवार अपने पुराने लॉगिन विवरण से आवेदन कर सकते हैं। नए उम्मीदवारों को 'Create an Account' विकल्प चुनना होगा।

इसके लिए सक्रिय मोबाइल नंबर और व्यक्तिगत ईमेल आईडी जरूरी है। इन पर ओटीपी भेजा जाएगा। पहचान की जांच आसान बनाने के लिए आधार या डिजीलॉकर से सत्यापन करने की सलाह दी गई है। लॉगिन के बाद व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और पता भरें। इसके बाद आरआरबी और पदों की वरीयता चुनें।

परीक्षा का माध्यम हिंदी, अंग्रेजी या 13 अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में से चुना जा सकता है। आवेदन के दौरान पुरानी फोटो अपलोड नहीं करनी होगी। सिस्टम वेबकैम या मोबाइल के फ्रंट कैमरे से सीधे लाइव फोटो लेगा। हस्ताक्षर के लिए सफेद कागज पर काली स्याही से सामान्य बहती लिखावट में हस्ताक्षर करें और उसे स्कैन करके अपलोड करें। इसके बाद इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई से आवेदन शुल्क जमा करें।

आवेदन सफलतापूर्वक जमा होने पर ईमेल और एसएमएस से पुष्टि मिलेगी। अपना रजिस्ट्रेशन नंबर लिखकर रखें और फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित कर लें।

एक से ज्यादा आवेदन करने पर फॉर्म रद्द

इस भर्ती में उम्मीदवार केवल एक रेलवे भर्ती बोर्ड का चयन कर सकते हैं। अगर कोई उम्मीदवार अलग-अलग आरआरबी में आवेदन करता है या एक ही RRB में एक से अधिक फॉर्म जमा करता है, तो उसके सभी आवेदन रद्द कर दिए जाएंगे। इसलिए फॉर्म भरते समय सभी जानकारियों और आरआरबी के चयन की अच्छी तरह जांच कर लें।

ये भी पढ़ें: खत्म हुआ इंतजार! NEET PG काउंसलिंग का पहला राउंड शुरू, क्या है प्रोसेस? चेक करें रिजल्ट की तारीख

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+