'Akanksha Chamola को मर्द और औरत दोनों पसंद हैं', श्रेया कालरा का शॉकिंग खुलासा, तलाक केस में नया ट्विस्ट
Akanksha Chamola: नेटफ्लिक्स के चर्चित रिएलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' में इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट और विवाद देखने को मिल रहे हैं। शो के अंदर रिश्तों, निजी जिंदगी और प्रतियोगियों के सीक्रेट्स को लेकर हो रहे खुलासे दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला एक नए विवाद के केंद्र में आ गई हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा तेज हो गई है।
आकांक्षा चमोला को लेकर शॉकिंग खुलासा
हाल ही में शो के एक एपिसोड में उनकी को-कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने आकांक्षा को लेकर ऐसा दावा किया है, जिसने दर्शकों और इंटरनेट यूजर्स के बीच हलचल मचा दी है। इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

शो के अंदर हुए खुलासे ने खींचा लोगों का ध्यान
-रिएलिटी शो के दौरान एक टास्क और बातचीत के बीच श्रेया कालरा ने आकांक्षा चमोला से जुड़ा एक निजी दावा सार्वजनिक कर दिया है। शो में मौजूद अन्य प्रतियोगी भी इस खुलासे के बाद हैरान नजर आए। श्रेया कालरा ने आकांक्षा को द्विलिंगी (Bisexual) बताया है। श्रेया कालरा के इस बयान से पूरे इंटरनेट पर आग लग गई है। हर कोई आकांक्षा के बाइसेक्शुअल होने की बात पर हैरान है। हालांकि अभी तक आकांक्षा की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
-लॉक अप सीजन 2 (Lock Upp Season 2) में इन दिनों काफी ड्रामा हो रहा है। लोग पूछ रहे हैं- क्या आकांक्षा चमोला बाइसेक्शुअल हैं? दरअसल शो के एक एपिसोड में श्रेया कालरा और सूफी मोतीवाला के बीच बातचीत हो रही थी। श्रेया ने गेम के नियम के तहत आकांक्षा का एक सीक्रेट बताने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि आकांक्षा चमोला बाइसेक्शुअल हैं। ये खुलासा इतना अचानक हुआ कि सूफी भी हैरान रह गए।
-श्रेया कालरा ने इसे गेम में लाइफलाइन के रूप में इस्तेमाल करने की बात कही थी। इस खुलासे के बाद घर के माहौल में अचानक तनाव बढ़ गया और यह मुद्दा शो का सबसे चर्चित विषय बन गया।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
एपिसोड प्रसारित होने के बाद ये मामला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो गया। दर्शकों के बीच इस विषय को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इस खुलासे को शो की रणनीति का हिस्सा मान रहे हैं जबकि कई यूजर्स का कहना है कि किसी की निजी जिंदगी से जुड़ी बातों को सार्वजनिक मंच पर लाना उचित नहीं है। यही वजह है कि ये विवाद शो से बाहर भी चर्चा का विषय बन गया है और इंटरनेट पर इससे जुड़े पोस्ट लगातार वायरल हो रहे हैं।
पहले तलाक की खबर, अब नया विवाद
आकांक्षा चमोला पहले से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थीं। शो के दौरान उन्होंने अपने पति टीवी एक्टर गौरव खन्ना से अलग होने की जानकारी शेयर की थी, जिसने दर्शकों को चौंका दिया था। उनके इस खुलासे के बाद शो में भावनात्मक माहौल देखने को मिला था। हालांकि अब श्रेया कालरा के बयान के बाद आकांक्षा एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गई हैं।
टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा हैं आकांक्षा चमोला
-आकांक्षा चमोला लंबे समय से टीवी इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं और कई पॉपुलर शोज में नजर आ चुकी हैं। शादी के बाद भी उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरी नहीं बनाई और लगातार अपने करियर पर ध्यान देती रहीं। 'लॉक अप सीजन 2' में उनकी एंट्री के बाद से ही वह शो की चर्चित कंटेस्टेंट्स में शामिल रही हैं। उनकी निजी जिंदगी से जुड़े खुलासों ने भी दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाई है।
-फिलहाल इस पूरे विवाद पर आकांक्षा चमोला की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं शो के निर्माताओं की तरफ से भी इस मुद्दे पर कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच दर्शक अब आकांक्षा के जवाब का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले एपिसोड्स में इस मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रिया सामने आती है या नहीं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
विवाद से बढ़ी शो की चर्चा
'लॉक अप सीजन 2' लगातार अपने विवादों, भावनात्मक खुलासों और प्रतियोगियों के बीच होने वाली टकराहट के कारण सुर्खियां बटोर रहा है। आकांक्षा चमोला को लेकर सामने आया ये नया दावा भी शो की चर्चा को और बढ़ा रहा है। हालांकि किसी व्यक्ति की यौन पहचान या निजी जीवन से जुड़े दावों की पुष्टि संबंधित व्यक्ति के आधिकारिक बयान के बिना नहीं की जा सकती। ऐसे में फिलहाल ये मामला केवल शो के भीतर किए गए दावे और उससे उपजी चर्चाओं तक ही सीमित है।













Click it and Unblock the Notifications