Punjab Board Result 2025: PSEB ने जारी किया 12वीं का परिणाम, 91% छात्र हुए पास, ऐसे डाउनलोड करें मार्कशीट

Punjab Board 12th Result 2025: यह साल का वो समय है जब लाखों छात्रों की धड़कनें तेज हो जाती हैं और सबकी निगाहें बोर्ड की वेबसाइट पर टिकी रहती हैं। पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने आखिरकार इंतजार खत्म करते हुए 12वीं कक्षा का रिजल्ट 2025 घोषित कर दिया है। जो छात्र इस परीक्षा का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उनके लिए अब राहत की सांस लेने का समय है।

इस बार का रिजल्ट न सिर्फ आंकड़ों में बेहतर है, बल्कि ये पंजाब के छात्रों की मेहनत और लगन का भी प्रमाण है। रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को सिर्फ अपना रोल नंबर और जन्मतिथि वेबसाइट पर दर्ज करनी होगी और वे अपनी मेहनत का फल स्क्रीन पर देख सकते हैं। आइए जानते हैं इस बार का पास प्रतिशत, रिजल्ट देखने की प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारियां।

Punjab Board 12th Result 2025

कहां देखें रिजल्ट?

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) 12वीं का रिजल्ट जारी किया जा चुका है। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।
ये भी पढ़ें: 12वीं बोर्ड रिजल्ट में आए कम नंबर? ना करें फिक्र! कम मार्क्स के बाद भी उपलब्ध हैं शानदार करियर ऑप्शन

इस बार रहा 91% का पास प्रतिशत

इस साल पंजाब बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 91% छात्र पास हुए हैं। यह आंकड़ा बताता है कि इस साल भी विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।

कैसे चेक करें रिजल्ट

पंजाब बोर्ड 12वीं का स्कोरकार्ड देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले pseb.ac.in वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "PSEB Class 12th Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रोल नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉगिन करें।
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा, उसे डाउनलोड कर लें।

SMS से भी देख सकते हैं रिजल्ट

वे छात्र जो इंटरनेट से रिजल्ट नहीं देख पा रहे, वे SMS के जरिए भी रिजल्ट जान सकते हैं। इसके लिए मोबाइल से PB12रोल नंबर टाइप कर के 5676750 पर भेजें।

क्या-क्या होगा मार्कशीट में

मार्कशीट में छात्र का नाम, रोल नंबर, विषय अनुसार अंक, ग्रेड और पास/फेल की स्थिति दी गई होगी। यह डॉक्यूमेंट आगे की पढ़ाई या नौकरी के लिए जरूरी होता है।

कब हुई थी परीक्षा

पंजाब बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा 19 फरवरी से 4 अप्रैल 2025 तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए थे।

छात्रों को सलाह

रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट को ध्यान से जांचें। अगर किसी भी जानकारी में गलती नजर आए तो तुरंत स्कूल या बोर्ड से संपर्क करें।
ये भी पढ़ें: CBSE Board Results 2025: सीबीएसई बोर्ड ने बदल दिया है कॉपी री-चेक कराने का नियम, चेक करें क्या है नया प्रोसेस?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+