Pariksha Pe Charcha का आठवां संस्करण जल्द, जानिए कब और किस दिन पीएम मोदी होंगे छात्रों से रूबरू
Pariksha Pe Charcha: आगामी बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रिय पहल परिक्षा पे चर्चा (PPC) 2025 का आठवां सीजन जल्द ही देखने को मिलेगा। शिक्षा मंत्रालय ने इस वर्ष के परिक्षा पे चर्चा के लिए आवेदन प्रक्रिया बंद कर दी है और अब इस के आयोजन की तैयारी पूरी कर ली गई है।
शिक्षा मंत्रालय के अनुसार, परिक्षा पे चर्चा 2025 का आयोजन फरवरी में होना है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी परीक्षा के छात्रों, अभिभावकों, शिक्षकों और अन्य परीक्षार्थियों के साथ बातचीत करेंगे, जिससे उन्हें परीक्षाओं के तनाव से निपटने में मदद मिलेगी।

परिक्षा पे चर्चा का उद्देश्य
यह पहल 2018 में शुरू हुई थी, जिसका मकसद देशभर के विद्यार्थियों और उनके परिवारों के बीच परीक्षा से जुड़े तनाव, चुनौतियों और समाधान पर खुलकर बातचीत करना है। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी विभिन्न सलाह और प्रेरक संदेश देते हैं, जिससे छात्र परीक्षा के दौरान मानसिक रूप से मजबूत बने रहते हैं।
ये भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha: जानिए कौन हैं देहरादून की प्रीति, जिन्हें PM मोदी से मिला बात करने का मौका, कैसे हुआ चयन
परीक्षा पे चर्चा: समय और तारीख
परिक्षा पे चर्चा 2025 का आयोजन 10 फरवरी, 2025, सुबह 11 बजे किया जाएगा।
कहां देखेंगे परिक्षा पे चर्चा LIVE?
परिक्षा पे चर्चा 2025 का लाइव प्रसारण प्रधानमंत्री कार्यालय, PIB, शिक्षा मंत्रालय और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा, Amazon Prime Video, Doordarshan और पीएम मोदी के आधिकारिक YouTube चैनल पर भी इस कार्यक्रम को देखा जा सकेगा।
बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल
2025 में CBSE बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। साथ ही ICSE और ISC बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं। अधिकांश राज्य बोर्ड की परीक्षाएं भी फरवरी के अंत तक शुरू हो जाएंगी। इस संदर्भ में, परिक्षा पे चर्चा का आयोजन छात्रों को समय रहते सलाह देने और परीक्षा तनाव को कम करने के उद्देश्य से किया गया है।
परिक्षा पे चर्चा 2025 छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के लिए एक प्रेरणादायक और सहायक मंच प्रदान करेगा। पीएम मोदी के साथ बातचीत से विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान अपने तनाव को कम करने और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha: टूटा 7 सालों का रिकॉर्ड, 'परीक्षा पर चर्चा' के लिए अब तक 3 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन












Click it and Unblock the Notifications