Pariksha Pe Charcha: जानिए कौन हैं देहरादून की प्रीति, जिन्हें PM मोदी से मिला बात करने का मौका, कैसे हुआ चयन
Pariksha Pe Charcha: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छात्रों के साथ होने वाले परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के लिए उत्तराखंड से प्रीति तपाली का चयन हुआ है। प्रीति तपाली देहरादून के फूलचंद नारी शिल्प कन्या बालिका इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा है। जिसे पीएम मोदी से बात करने का अवसर मिलेगा।
प्रीति का रैंडम सिलेक्शन हो गया है। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा की महानिदेशक झरना कमठान ने बताया कि राज्य का कोटा दो बच्चों का था, जिसमें से प्रीति तपाली का रैंडमली चयन करके 12 जनवरी को दिल्ली भेजा गया था। एक बच्चे का चयन ओर किया जाएगा।

स्कूल ने जताई खुशी
प्रीति तपाली के सिलेक्शन पर फूलचंद नारी शिल्प कन्या बालिका इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल मोना बाली ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रीति तपाली बेहद ग़रीब घराने से आती है,लेकिन पढ़ाई में बहुत होशियार है। परीक्षा पे चर्चा में हमारे स्कूल की छात्रा का चयन होना स्कूल के लिए एक उपलब्धि है।
क्या बोलीं प्रीति
परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में रैंडम चयन होने से खुशी जाहिर करते हुए प्रीति तपाली ने कहा कि पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का मौका मिलेगा जिसको लेकर मैं बेहद उत्साहित हूं।
ऐसे हुआ चयन
बताया गया कि 12 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में प्रस्तावित क्यूरेटेड गतिविधियों के क्रम में प्रथम सत्र_ जिसका शीर्षक है " building focus and memory -The sports mentality " में राजकीय फूलचंद नारी शिल्प कन्या बालिका इंटर कॉलेज देहरादून की प्रीति तपाली कक्षा 11 ने भाग लिया था।
क्या है परीक्षा पे चर्चा
प्रधानमंत्री का परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम वास्तव में एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां पर विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभाओं को प्रदर्शित करने का एक स्वर्णिम अवसर मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर साल परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के जरिए देशभर के विद्यार्थियों के साथ चर्चा करते हैं।
ऐसे होता है सिलेक्शन
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षाओं में बच्चों को तनाव से निपटने के गुर सिखाते हैं। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए हर साल बड़ी संख्या में विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन कराते हैं, जिनमें से एक प्रक्रिया के तहत चयन किया जाता है। इस बार देहरादून से फूलचंद नारी शिल्प कन्या बालिका इंटर कॉलेज की 11वीं की छात्रा प्रीति तपाली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करने का अवसर मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications