NIRF Rankings 2025: हिंदू कॉलेज नंबर वन, IIT मद्रास लगातार 10वीं बार इंजीनियरिंग कॉलेज में टॉप पर
NIRF Ranking 2025 Top Colleges: भारत के उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए शिक्षक दिवस से ठीक पहले साल 2025 का सबसे बड़ा पल आ चुका है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने आज, 4 सितम्बर को नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) इंडिया रैंकिंग्स जारी की। यह रैंकिंग बताती है कि देश के कौन से कॉलेज और विश्वविद्यालय पढ़ाई, रिसर्च और नवाचार में सबसे आगे हैं।
इस बार की रैंकिंग खास है क्योंकि यह 10वीं बार घोषित की गई है और इसमें नए पैमानों पर भी संस्थानों का आकलन किया गया है। यह NIRF की 10वीं रैंकिंग है। इसमें कुल नौ कैटेगरी शामिल की गई हैं। इस साल भी हिंदू कॉलेज टॉप पर रहा जबकि इंजीनियरिंग श्रेणी में IIT मद्रास NIRF 2025 में लगातार 10वीं बार नंबर 1 रहा।

रैंकिंग की 9 कैटेगरी
ओवरऑल, यूनिवर्सिटीज, कॉलेजेज, रिसर्च इंस्टीट्यूशंस, इनोवेशन, स्टेट पब्लिक यूनिवर्सिटीज, ओपन यूनिवर्सिटीज, स्किल यूनिवर्सिटीज और सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स (SDGs)। इसके अलावा इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, मेडिकल, आर्किटेक्चर एंड प्लानिंग, लॉ, डेंटल और एग्रीकल्चर एंड एलाइड साइंसेज जैसे आठ विषयों पर भी संस्थानों को आंका गया है।
ये भी पढ़ें: Delhi-NCR rains:दिल्ली और एनसीआर में 4 सितंबर को क्या बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज?
छात्रों और परिवारों के लिए मददगार
यह रैंकिंग न सिर्फ कॉलेजों और यूनिवर्सिटीज की पहचान तय करती है, बल्कि छात्रों और उनके परिवारों को सही विकल्प चुनने में भी मदद करती है। शिक्षा की गुणवत्ता, शोध कार्य और नवाचार जैसे पहलुओं को इसमें खास महत्व दिया जाता है।
देश के टॉप 10 कॉलेज
इस साल की लिस्ट में निम्नलिखित कॉलेजों ने जगह बनाई है:
- हिंदू कॉलेज
- मिरांडा हाउस
- हंसराज कॉलेज
- किरोरी मल कॉलेज
- सेंट स्टीफंस कॉलेज
- रामकृष्ण मिशन विवेकानंद सेंटेनरी कॉलेज
- आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज
- सेंट जेवियर्स कॉलेज
- पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर वुमन
- पीएसजी कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस
टॉप यूनिवर्सिटी (NIRF Ranking 2025)
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस, बेंगलुरु
- जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
- मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन, मणिपाल
- जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
- दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
- बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी, वाराणसी
- बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी
- अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
- जादवपुर यूनिवर्सिटी, कोलकाता
- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी, अलीगढ़
ये भी पढ़ें: NIRF Ranking 2025: कैसे तय की जाती है टॉप यूनिवर्सिटी और कॉलेज की रैंकिंग? आसन भाषा में समझिए प्रोसेस












Click it and Unblock the Notifications