Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

NIFT Result 2025: कब आएंगे NIFT के फाइनल रिजल्ट? परिणाम से पहले कर लें ये जरूरी काम

NIFT Result 2025: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (NIFT) में एडमिशन का सपना देख रहे युवाओं का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फैशन इंडस्ट्री में कदम रखने की चाह रखने वाले हजारों स्टूडेंट्स ने NIFT 2025 की परीक्षा दी थी, और अब उनकी नजरें फाइनल रिजल्ट पर टिकी हैं। स्टेज 2 की परीक्षा जिसमें सिचुएशन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू शामिल थे, सफलतापूर्वक हो चुकी है।

B.Des और M.Des कोर्सेस में दाखिले के लिए आयोजित किए गए स्टेज-2 एग्जाम (सिचुएशन टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू) के बाद अब नजर फाइनल रिजल्ट और मेरिट लिस्ट है। अब जल्द ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी होगी, जो तय करेगी कि किस उम्मीदवार को देश के किस NIFT कैंपस में दाखिला मिलेगा।उम्मीदवारों में उत्सुकता है और वे nift.ac.in वेबसाइट पर हर रोज नजर बनाए हुए हैं। जो भी इस लिस्ट में जगह बना पाएंगे, उनके लिए फैशन की दुनिया के नए दरवाजे खुलने वाले हैं।

NIFT Result 2025

इस तारीख तक जारी हो सकता है परिणाम

NIFT के बीते सालों के ट्रेंड को देखें तो 14 जून तक रिजल्ट जारी किए जाने का अनुमान है। NIFT की ऑफिशियल एडमिशन टाइमलाइन के मुताबिक, फाइनल रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट nift.ac.in पर जारी किया जाएगा। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत होगी।
ये भी पढ़ें: BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: बढ़ गई आवेदन की तारीख, अब इस दिन तक कर सकते हैं अप्लाई, देखें डिटेल

इन बातों के आधार पर बनेगी मेरिट लिस्ट

NIFT की फाइनल मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों के CAT, GAT और स्टेज-2 (B.Des के लिए सिचुएशन टेस्ट, M.Des के लिए इंटरव्यू) में प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। इसके अलावा, कैटेगरी के अनुसार आरक्षण का भी ध्यान रखा जाएगा।

ऐसे करें अपना रिजल्ट चेक

  • सबसे पहले nift.ac.in वेबसाइट पर जाएं
  • "Final Result 2025" के लिंक पर क्लिक करें
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्म तिथि डालें
  • अब आप अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं

रिजल्ट के बाद शुरू होगा काउंसलिंग प्रोसेस

रिजल्ट घोषित होने के बाद उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया शुरू होगी। इसमें डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, सीट अलॉटमेंट और एडमिशन कन्फर्मेशन शामिल होगा। इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें।

रिजल्ट में होंगे ये विवरण

फाइनल रिजल्ट में उम्मीदवार का GAT और CAT स्कोर, सिचुएशन टेस्ट या इंटरव्यू का प्रदर्शन, ऑल इंडिया रैंक और कैटेगरी रैंक आदि जानकारी शामिल होगी। यही मेरिट लिस्ट उम्मीदवारों की काउंसलिंग और सीट अलॉटमेंट में अहम भूमिका निभाएगी।

रिजल्ट से पहले कर लें ये तैयारी

  • अपना एप्लिकेशन नंबर और लॉगिन डिटेल्स तैयार रखें
  • ऑफिशियल वेबसाइट पर अपडेट्स चेक करते रहें
  • काउंसलिंग से जुड़े डॉक्यूमेंट्स तैयार कर लें
  • रिजल्ट आते ही उसे डाउनलोड कर सेव कर लें

ये भी पढ़ें: IGNOU Admission 2025: जुलाई सेशन के लिए एडमिशन शुरू, अब इग्नू में दाखिले के लिए DEB ID होगी जरूरी

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+