क्या 500 से कम NEET स्कोर पर मिल सकता है सरकारी कॉलेज? क्या हैं आगे के करियर ऑप्शन?
NEET UG का रिजल्ट पिछले सप्ताह जारी कर दिया गया है। इसमें कई स्टूडेंट्स के अच्छे नंबर्स आए तो कई स्टूडेंट्स कुछ मार्क्स से पीछे रह गए। नीट यूजी में 500 से कम अंक आने के बाद छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल होता है कि क्या उन्हें सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट मिल सकती है? आइए समझते हैं इस बारे में विस्तार से।
सबसे पहले तो आपको बता दें सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS की सीट मिलेगी या नहीं ये केवल नंबरों से तय नहीं होता। रैंक, कैटेगरी, राज्य, स्टेट कोटा और उस साल की कटऑफ भी अहम भूमिका निभाते हैं। जनरल कैटेगरी में 500 से कम स्कोर पर सरकारी MBBS सीट मिलना मुश्किल हो सकता है, लेकिन आरक्षित वर्ग और कुछ राज्यों में संभावनाएं बन सकती हैं। अगर सरकारी कॉलेज में MBBS की सीट नहीं मिलती है तो इसके अलावा BDS, AYUSH और पैरामेडिकल जैसे कई विकल्प भी मौजूद हैं।

500 से कम नंबर पर कितनी रैंक?
अनुमान के अनुसार 450 से 499 अंक पाने वाले छात्रों की AIR करीब 90 हजार से 1.80 लाख के बीच हो सकती है। कुछ अनुमान में यह रैंक 50 हजार से 1 लाख तक भी बताई जाती है। हर साल पेपर के स्तर, उम्मीदवारों की संख्या और कटऑफ के अनुसार रैंक बदल सकती है। अगर छात्र SC, ST, OBC या EWS कैटेगरी से है या किसी राज्य के विशेष आरक्षण का लाभ मिलता है, तो कुछ सरकारी कॉलेजों में MBBS सीट मिलने की संभावना हो सकती है। वहीं, जनरल कैटेगरी के लिए इस स्कोर पर सरकारी सीट मिलना काफी मुश्किल हो सकता है।
ये भी पढ़ें: '2 घंटे में बदल दिया रिजल्ट', पेपर लीक बवाल के बीच NTA पर लगा नया आरोप, कानपुर की आर्या ने खोल दी पोल!
500 से कम नंबर पर ये विकल्प
- प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में MBBS
- BDS (डेंटल)
- BAMS (आयुर्वेद)
- BHMS (होम्योपैथी)
- BUMS और BSMS
- पैरामेडिकल और हेल्थ साइंस कोर्स
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों की फीस सरकारी कॉलेजों की तुलना में काफी अधिक हो सकती है।
सीट के लिए इन बातों का रखें ध्यान
- कैटेगरी और आरक्षण
- स्टेट कोटा और AIQ
- राज्य की कटऑफ
- उपलब्ध सीटों की संख्या
- काउंसलिंग में कॉलेज की पसंद
500 से कम अंक आने पर AIQ, स्टेट काउंसलिंग, मॉप-अप और स्ट्रे वैकेंसी राउंड में जरूर हिस्सा लें। साथ ही BDS, AYUSH और पैरामेडिकल कोर्स पर भी विचार करें। अगर लक्ष्य सरकारी MBBS है और सीट नहीं मिलती, तो अगले प्रयास की तैयारी भी एक विकल्प हो सकता है।
ये भी पढ़ें: तंगहाली भी नहीं रोक सकी रास्ता! मजदूरी कर के क्रैक की NEET परीक्षा, दिल छू लेगी सूरज की कहानी


Click it and Unblock the Notifications
