NEET UG 2025 Result: नीट यूजी का रिजल्ट आज हो होगा जारी! यहां है स्कोरकार्ड देखने का सबसे आसान तरीका

NEET Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) कभी भी NEET UG 2025 का रिजल्ट जारी कर सकती है। नीट का रिजल्ट आज आने की संभावना है। रिजल्ट के साथ ही फाइनल आंसर की भी वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। दोनों ही चीजें नीट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होंगी।

इस बार नीट यूजी परीक्षा 4 मई को पूरे भारत के 557 शहरों और 14 विदेशी केंद्रों में आयोजित की गई थी, जिसमें 20.8 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे।

NEET UG Result 2025

ये रिजल्ट neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जारी किया जाएगा और अभ्यर्थी इसे ऑनलाइन ही चेक कर सकेंगे। जैसे ही रिजल्ट लिंक एक्टिव होगा, छात्र अपनी एप्लिकेशन डिटेल्स की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

NEET 2025 रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • होमपेज पर NEET UG 2025 Result या Download Scorecard लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • जानकारी भरने के बाद Submit पर क्लिक करें।
  • आपकी स्कोरकार्ड PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  • अपना नाम, रोल नंबर और अंक ध्यान से चेक करें।
  • स्कोरकार्ड को डाउनलोड करके सेव कर लें।

NEET UG 2025 Result: मार्कशीट में कौन-कौन सी डिटेल्स चेक करनी चाहिए?
रिजल्ट आने के बाद अपनी स्कोरकार्ड में ये सभी जानकारियां जरूर चेक करें:

  • कैंडिडेट का नाम
  • रोल नंबर
  • एप्लिकेशन नंबर
  • फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी के नंबर
  • कुल अंक
  • परसेंटाइल स्कोर
  • ऑल इंडिया रैंक (AIR)
  • कैटेगरी रैंक (अगर लागू हो)
  • क्वालिफाइंग स्टेटस (पास/फेल)
  • कट-ऑफ मार्क्स

NEET 2025 Cut-Off क्या रहने की उम्मीद है?

  • जनरल कैटेगरी: कम से कम 50 परसेंटाइल
  • OBC/SC/ST: कम से कम 40 परसेंटाइल

कट-ऑफ फाइनल रिजल्ट के साथ ही घोषित की जाएगी और ये टॉप मार्क्स के आधार पर तय होगी।

NRI और विदेशी कैंडिडेट्स के लिए क्या नियम हैं?

  • NRI/OCI कैंडिडेट्स को अपने देश के भारतीय मिशन से सर्टिफिकेट अपलोड करना होता है।
  • विदेशी नागरिकों को वैलिड पासपोर्ट या सिटीजनशिप सर्टिफिकेट देना होगा।
  • ओरिजिनल डॉक्यूमेंट काउंसलिंग के समय दिखाना जरूरी होगा।

कैसा था NEET UG 2025 का पेपर
इस साल नीट यूजी परीक्षा का पैटर्न पहले की तरह ही रखा गया था। यह परीक्षा तीन प्रमुख विषयों-फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) पर आधारित थी। कुल 180 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे गए थे:

  • फिजिक्स: 45 सवाल
  • केमिस्ट्री: 45 सवाल
  • बायोलॉजी: 90 सवाल (जिसमें 45 बॉटनी और 45 जूलॉजी से थे)

यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में पेन-पेपर के जरिए आयोजित की गई थी और कुल तीन घंटे (180 मिनट) की थी। अधिकतम स्कोर 720 मार्क्स का था।

ये भी पढ़िए- SSC CGL 2025: केंद्र सरकार के मंत्रालयों में नौकरी का मौका, ग्रुप B-C के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+