NEET UG 2025 Result: जल्द जारी हो सकते हैं नीट यूजी के परिणाम, जानिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका
NEET UG 2025 Result: देशभर के लाखों मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए यह हफ्ता बेहद अहम साबित होने वाला है। मेडिकल की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षा NEET UG 2025 का रिजल्ट जल्द ही जारी होने वाला है। हर साल की तरह इस बार भी लाखों छात्रों ने डॉक्टर बनने का सपना लेकर परीक्षा दी थी और अब सबकी निगाहें केवल स्कोरकार्ड पर टिकीं हैं।
इस साल परीक्षा में 20.8 लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया, जिससे यह प्रतियोगिता और भी कठिन हो गई है। NTA की ओर से रिजल्ट वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जारी किया जाएगा और अभ्यर्थी इसे ऑनलाइन ही चेक कर सकेंगे। जैसे ही रिजल्ट लिंक एक्टिव होगा, छात्र अपनी एप्लिकेशन डिटेल्स की मदद से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

रिजल्ट डाउनलोड करने का तरीका
नीट यूजी 2025 का रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले NTA की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर "NEET (UG) 2025 Result" लिंक खोजें और उस पर क्लिक करें।
- लॉगिन पेज पर अपने एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- लॉगिन करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट जरूर रखें।
ये भी पढ़ें: DU Admission 2025: PG-BTech के स्टूडेंट्स को DU ने दिया एक और मौका, कल है करेक्शन की लास्ट डेट, देखें डिटेल
कैसा था NEET UG 2025 का पेपर
इस साल नीट यूजी परीक्षा का पैटर्न पहले की तरह ही रखा गया था। यह परीक्षा तीन प्रमुख विषयों-फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी) पर आधारित थी। कुल 180 मल्टीपल चॉइस सवाल पूछे गए थे:
- फिजिक्स: 45 सवाल
- केमिस्ट्री: 45 सवाल
- बायोलॉजी: 90 सवाल (जिसमें 45 बॉटनी और 45 जूलॉजी से थे)
यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में पेन-पेपर के जरिए आयोजित की गई थी और कुल तीन घंटे (180 मिनट) की थी। अधिकतम स्कोर 720 मार्क्स का था।
20 लाख से ज्यादा छात्रों ने दी थी परीक्षा
NEET UG 2025 परीक्षा में देशभर के करीब 5,453 परीक्षा केंद्रों पर 548 शहरों में और 14 विदेशी शहरों में एग्जाम आयोजित किया गया। इस बार 20.8 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा दी, जिससे यह देश की सबसे बड़ी और सबसे प्रतिस्पर्धी मेडिकल एंट्रेंस परीक्षाओं में से एक बन गई है।
ये भी पढ़ें: फैशन एजुकेशन में NIFT दिल्ली की बादशाहत बरकरार, कौन से कैंपस हैं टॉप 10 में शामिल? रिजल्ट से पहले देखें लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications