NEET UG Answer key 2024: नीट यूजी की आंसर शीट जारी, कैसे करें डाउनलोड, आपत्ति दर्ज के लिए कितना लगेगा चार्ज?
NEET UG Answer key 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने NEET UG 2024 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार exam.nta.ac.in/NEET पर लॉग इन करके NEET आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवार अपने आवेदन संख्या और जन्म तिथि (D.O.B) का उपयोग करके NEET आंसर-की देख सकते हैं। NTA ने उम्मीदवारों को 31 मई तक 200 प्रति प्रश्न के भुगतान पर आपत्तियां दर्ज करने का भी ऑप्शन दिया है। अगर वे आपत्तियां वैलिड पाई जाती है, तो उनकी समीक्षा भी की जाएगी।

NEET 2024 objections: कब तक उम्मीदवार दर्ज कर सकते हैं आपत्ति?
एजेंसी ने कहा है कि, ''उम्मीदवारों द्वारा की गई चुनौतियों का वेरिफिकेशन विशेषज्ञों के पैनल द्वारा किया जाएगा। अगर किसी भी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर की को संशोधित किया जाएगा और सभी उम्मीदवारों के लिए इसे लागू किया जाएगा। संशोधित फाइनल आंसर कुंजी के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाएगा और घोषित किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी चुनौती की स्वीकृति/अस्वीकृति के बारे में सूचित नहीं किया जाएगा। चुनौती के बाद विशेषज्ञों द्वारा जारी आंसर की ही फाइनल होगी। 31 मई 2024(रात 11:50 बजे तक) के बाद कोई भी चुनौती स्वीकार नहीं की जाएगी।''
NEET 2024 Answer Key Download: कैसे करें उत्तर कुंजी डाउनलोड
1: NTA की वेबसाइट exam.nta.ac.in या exams.nta.ac.in पर जाएं।
2: NEET UG परीक्षा पेज पर क्लिक करें
3: आप अनंतिम उत्तर कुंजी चुनौती विंडो खोल सकते हैं।
4: अपना आवेदन नंबर, जन्म तिथि और लॉगिन और अन्य क्रेडेंशियल सबमिट करें
5: अब आप अपनी NEET UG उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
जिन उम्मीदवारों को कोई आपत्ति है, वे अपने नंबप के बारे में आपत्तियां उठा सकते हैं। जिसकी आखिरी तारीख 31 मई 2024 (रात 11:50 बजे तक) तक है।
Important Dates for NEET UG 2024: नीट यूजी से जुड़ी अहम जानकारी?
- परीक्षा आयोजित की गई: 5 मई 2024
- प्रोविजनल आंसर की जारी: 29 मई, 2024
- आपत्ति दर्ज करने की आखिरी तिथि: 31 मई, 2024 (रात 11:50 बजे तक)
- NEET UG 2024 परीक्षा 5 मई को आयोजित की गई थी, और इस साल 24 लाख से अधिक छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।












Click it and Unblock the Notifications