Mukul Dev Networth: 'जय हो' के विलेन मुकुल देव जीते थे लग्जरी लाइफ, नेटवर्थ जान रह जाएंगे दंग

Mukul Dev Networth: एक्टर मुकुल देव का 23 मई की देर रात निधन हो गया। वे 54 साल के थे। उनके निधन से पूरा परिवार स्तब्ध है। मुकुल के निधन की खबर सामने आते ही इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के लोगों को तगड़ा झटका लगा है। मुकुल ने सलमान खान से लेकर अजय देवगन तक बड़े स्टार्स के साथ काम किया है।

मुकुल बचपन से ही टैलेंटेड थे। जब वो कक्षा 8 में थे तब उन्होंने दूरदर्शन के लिए काम किया था। उन्हें पहचान 1996 में आई फिल्म दस्तक से मिली थी। मुकुल एक्टर और मॉडल राहुल देव के भाई थे। इस रिपोर्ट में हम आपको उनकी संपत्ति के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

Mukul Dev Networth

मुकुल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में 29 साल से एक्टिव थे। उन्होंने फिल्म और टीवी दोनों ही इंडस्ट्री में लंबे वक्त तक काम किया है। कई रिपोर्ट्स की माने तो मुकुल देव की कुल नेटवर्थ 5 मिलियन डॉलर यानी करीब 42 करोड़ रुपये है। वो लग्जरी लाइफ के भी शौकीन थे। रिपोर्ट्स की माने तो मुंबई में उनका घर है, लेकिन वो वहां अकेले ही रहते थे। मुकुल देव को घुड़सवारी भी बहुत पसंद थी। इसके अलावा वो एक ट्रेंड कमर्शियल पायलट थे। उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से ट्रेनिंग ली थी।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस की खबर के अनुसार मुकुल देव ने अस्पताल में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि वो कई दिनों से बीमार थे और आईसीयू में एडमिट थे। वहीं, -'सन ऑफ सरदार' में मुकुल देव के साथ काम कर चुके विंदू दारा सिंह ने भी इंडिया टुडे के साथ एक्टर के निधन की खबर की पुष्टि की है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा है कि मुकुल को अब बड़े पर्दे पर नहीं देख पाएंगे। अपने माता-पिता की मौत के बाद, मुकुल देव ने खुद को अलग सबसे अलग कर लिया था। वो घर से बाहर भी नहीं निकलता थे और किसी से भी नहीं मिलता थे। वह डिप्रेशन में चला गया थे और परेशान रहने लगा थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+