MPESB Recruitment 2025: एमपी में सरकारी नौकरी का मौका, 9 सितंबर से करें अप्लाई
MPESB Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने नए भर्ती नोटिफिकेशन के जरिए हजारों उम्मीदवारों को सुनहरा मौका दिया है। इस बार ग्रुप-2 और सबग्रुप-3 के तहत कुल 339 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं।
खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार घर बैठे ही आवेदन कर पाएंगे। आवेदन की तारीख, योग्यता, फीस और चयन प्रक्रिया से जुड़ी हर जानकारी आयोग ने विस्तार से जारी कर दी है। अगर आप भी सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए बेहद खास हो सकता है।

कब और कहां करें आवेदन
इस भर्ती की आवेदन प्रक्रिया 9 सितंबर 2025 से शुरू होगी। उम्मीदवार 23 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। आवेदन फॉर्म में किसी गलती को सुधारने का मौका भी मिलेगा, जिसकी आखिरी तारीख 28 सितंबर 2025 तय की गई है। इसके लिए उम्मीदवारों को MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाना होगा।
ये भी पढ़ें: NIACL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, न्यू इंडिया एश्योरेंस में निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई
योग्यता
- उम्मीदवार का स्नातक भारत के किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पास होना जरूरी है।
- कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष रखी गई है।
- सामान्य वर्ग के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष है, जबकि महिलाओं और आरक्षित वर्ग के लिए यह सीमा 45 वर्ष तक है।
आवेदन शुल्क
- सामान्य वर्ग: 500 रुपये
- एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस: 250 रुपये
शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकेगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा से होगा। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। प्रश्नपत्र में सामान्य ज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी, गणित, तार्किक क्षमता, विज्ञान और कंप्यूटर से सवाल पूछे जाएंगे।
ऐसे करें आवेदन
- MPESB की वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध "Apply" लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारी भरकर नया अकाउंट बनाएं या पुराने अकाउंट से लॉगिन करें।
- श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट निकाल लें।
ये भी पढ़ें: IOCL Recruitment 2025: बिना परीक्षा के सरकारी नौकरी पाने का मौका, 12वीं पास भी कर सकते हैं अप्लाई












Click it and Unblock the Notifications