NIACL Recruitment 2025: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, न्यू इंडिया एश्योरेंस में निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई
NIACL Recruitment 2025: सरकारी सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका आया है। देश की प्रमुख बीमा कंपनियों में से एक द न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (NIACL) ने प्रशासनिक अधिकारी (जनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट) स्केल-1 के 550 पदों पर भर्ती निकाली है।
इस भर्ती में रिस्क इंजीनियर, ऑटोमोबाइल इंजीनियर, लीगल स्पेशलिस्ट, आईटी स्पेशलिस्ट, बिजनेस एनालिस्ट समेत कई प्रोफाइल के लिए आवेदन मांगे गए हैं। अगर आप इस सुनहरे अवसर का फायदा उठाना चाहते हैं, तो 30 अगस्त 2025 तक आवेदन जरूर करें, क्योंकि उसके बाद रजिस्ट्रेशन विंडो बंद हो जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

अलग-अलग पद और योग्यता
इस भर्ती में कई तरह के पद शामिल हैं. इनके लिए अलग-अलग योग्यता तय की गई है:
- जनरलिस्ट (193 पद) - किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन में कम से कम 60% अंक। एससी, एसटी और PwBD उम्मीदवारों के लिए 55% अंक जरूरी।
- रिस्क इंजीनियर (50 पद) - इंजीनियरिंग में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री।
- ऑटोमोबाइल इंजीनियर (75 पद) - ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक या एमई/एमटेक।
- लीगल स्पेशलिस्ट (50 पद) - लॉ में स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री।
- अकाउंट्स स्पेशलिस्ट (25 पद) - फाइनेंस में एमबीए/पीजीडीएम या एमकॉम में न्यूनतम 60% अंक।
- एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (हेल्थ) (50 पद) - एमबीबीएस/एमडी/एमएस या बीडीएस/एमडीएस या बीएएमएस/बीएचएमएस।
- आईटी स्पेशलिस्ट (25 पद) - आईटी या कंप्यूटर साइंस में बीई/बीटेक/एमई/एमटेक या एमसीए।
- बिजनेस एनालिस्ट (75 पद) - सांख्यिकी, गणित, एक्चुरियल साइंस, डेटा साइंस या बिजनेस एनालिसिस में स्नातक या स्नातकोत्तर।
- कंपनी सेक्रेटरी (2 पद) - सीएस के साथ किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन।
- एक्चुअरियल स्पेशलिस्ट (5 पद) - किसी भी विषय में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन, साथ ही भारतीय एक्चुअरियल संस्थान से कम से कम 4 पेपर पास।
(एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को अंक में 5% की छूट मिलेगी।)
वेतन और आयु सीमा
- चयनित उम्मीदवारों को 50,925 रुपये से 96,765 रुपये तक वेतन मिलेगा।
- आयु सीमा 21 से 30 साल तय की गई है. आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के आधार पर होगी।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा -
- ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा
- ऑनलाइन मुख्य परीक्षा
- इंटरव्यू
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन शुरू: 7 अगस्त 2025
- आवेदन की आखिरी तारीख: 30 अगस्त 2025
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 30 अगस्त 2025
- फेज-1 ऑनलाइन परीक्षा (संभावित): 14 सितंबर 2025
- फेज-2 ऑनलाइन परीक्षा (संभावित): 29 अक्टूबर 2025
कैसे करें आवेदन
इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट newindia.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज अपलोड करना न भूलें।
ये भी पढ़ें: Rajasthan Police Recruitment: पुलिस-SI भर्ती के सपने चकनाचूर! HC ने क्यों की रद्द? कहा- घर का भेदी लंका ढाए!
-
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं -
Kal Ka Match Kon Jeeta 12 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs आरसीबी












Click it and Unblock the Notifications