MP Board Result: MPBSE कक्षा 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट्स का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस डेट को जारी होंगे परिणाम
MP Board Result: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड जल्द ही क्लास 10, 12 के लिए एमपी बोर्ड 2024 के परिणाम की घोषणा करेगा। एमपीबीएसई 10वीं, 12वीं के परिणाम घोषित होने पर सभी उपस्थित उम्मीदवार एमपी परिणाम की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर चेक सकते हैं। रिजल्ट का लिंक एमपीबीएसई की वेबसाइट mpbse.nic.in पर भी देखा जा सकता है।
एचटी की एक रिपोर्ट के अनुसार एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 20 अप्रैल, 2024 के बाद घोषित कर सकता है। हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि की प्रतीक्षा है। पिछले वर्षों की तरह, इस वर्ष भी, एमपीबीएसई परिणामों की घोषणा से पहले परिणाम घोषित करने की तारीख और समय की घोषणा करेगा।
यह भी देखें: MP Board Result 2024 Highlights: जारी होने वाला है एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट, जानें क्या है अपेडट

इस वर्ष एमपीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई थी। कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च, 2024 तक ली गई थी। इस वर्ष कक्षा 10, 12 की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 16 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है। एमपी बोर्ड परिणाम 2024 की तारीख, समय, सीधा लिंक, जांच कैसे करें जैसी तमाम डिटेल्स इस पोस्ट में आगे दी गई हैं।
पासिंग क्राइटेरिया क्या है?
परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए छात्रों को अपने एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परिणाम 2024 में कम से कम 33 प्रतिशत अंक की आवश्यकता है।
एमपी बोर्ड परिणाम 2024, 10वीं, 12वीं की मार्कशीट पर उल्लिखित विवरण
- पंजीकरण संख्या
- रोल नंबर
- विद्यालय क्रमांक
- छात्र का नाम
- उसकी फोटो
- केंद्र क्रमांक
- कुल मार्क
- प्रत्येक विषय प्रभाग में अंक
कहां चेक करें रिजल्ट?
एमपी बोर्ड कक्षा 5वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद mpbse.nic.in पर उपलब्ध होगा।
पिछले वर्ष का पास प्रतिशत
- कक्षा 12वीं पंजीकृत: 729426
- 12वीं कक्षा में उपस्थित हुए: 727044
- कक्षा 12वीं पास: 401366
- 12वीं कक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत: 55.28%
- कक्षा 10 में पंजीकृत: 820014
- कक्षा 10 उपस्थित हुए: 815364
- कक्षा 10 उत्तीर्ण: 515955
- कक्षा 10 उत्तीर्ण प्रतिशत: 63.29%
2023 में, एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के नतीजे 25 मई को घोषित किए गए थे। कक्षा 10 के लिए कुल 815364 उम्मीदवार उपस्थित हुए, जिनमें से 515955 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। एमपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट में पास प्रतिशत 63.2% रहा। 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 727044 अभ्यर्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 401366 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। पास प्रतिशत 55.28% था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस साल राज्य भर में एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 8 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है।
यह भी देखें: MP Board 10th 12th Result: दिल थामकर बैठे छात्रों को मिलने वाली है खुशखबरी, रिजल्ट कब; जानें ताजा अपडेट












Click it and Unblock the Notifications