MP Board 10th 12th Result: दिल थामकर बैठे छात्रों को मिलने वाली है खुशखबरी, रिजल्ट कब; जानें ताजा अपडेट

MP Board 10th, 12th Results 2024: एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं को परिणाम का इंतजार है। परीक्षा का परिणाम लगभग तैयार हो चुका है।

मध्य प्रदेश में कक्षा 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 में करीब 17 लाख छात्रों ने भाग लिया था। जिनका इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। रिपोर्ट्स के अनुसार, परीक्षा के परिणाम अगले सप्ताह घोषित किए जाने की संभावना है। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2024 की डेट का ऐलान जल्द किया जा सकता है।

MP Board Exam 10th 12th Results 2024

एमपी बोर्ड के अधिकारियों के जानकारी मुताबिक एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 10 अप्रैल 2024 को पूरा किया जा चुका है। अब छात्रों के रिजल्ट का वेरीफिकेशन कर परीक्षाफल तैयार किया जा रहा है।

एमपी बोर्ड 10वीं 12वीं रिजल्ट जारी होने के बाद विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।

आपको बता दें कि एमपी बोर्ड हाई स्कूल तथा हायर सेकेंड्री के वार्षिक परीक्षाएं फरवरी 2024 में आयोजित की गई थीं। एमपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 5 से 28 फरवरी तक और कक्षा 12 की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी। एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं परीक्षा में करीब 17 लाख छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था।

4 स्टेप्स में चेक कर सकेंगे एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट
स्‍टेप - रिजल्ट जारी होने के बाद एमपी बोर्ड की वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
स्‍टेप - होम पेज पर दिख रहे लिंक Class 10 Annual Exam 2024 Result अथवा Class 12 Annual Exam 2024 Result के लिंक पर क्लिक करें।
स्‍टेप - छात्र अपना अनुक्रमांक, डेट ऑफ बर्थ जैसी लॉगइन जानकारी दर्ज करें।
स्‍टेप - अब सब्मिट बटन दबाते ही रिजल्ट आपकी मोबाइल स्क्रीन पर होगा। भविष्य की जरूरत के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और प्रिंट कराकर रख लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+