Madhya Pradesh Board Result: कॉपियों की जांच लगभग पूरी, किस दिन जारी होंगे 10वीं-12वीं के रिजल्ट? देखें डिटेल

Madhya Pradesh Board Result: माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्यप्रदेश (MPBSE) के लाखों छात्र और उनके परिवार बड़ी बेसब्री से 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। हर साल की तरह इस साल भी छात्र उत्सुक हैं कि उनके मेहनत का नतीजा कब घोषित किया जाएगा।

2025 में एमपी बोर्ड परीक्षा में बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया और अब सभी की निगाहें बोर्ड की आधिकारिक घोषणा पर टिकी हैं। बोर्ड ने बताया है कि मूल्यांकन की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और जल्द ही नतीजों की तारीख का ऐलान किया जाएगा।

Madhya Pradesh Board Result

एमपी बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम छात्रों के करियर के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है। 10वीं का रिजल्ट आगे की पढ़ाई की दिशा तय करता है, जबकि 12वीं का परिणाम कॉलेज एडमिशन और करियर के अवसरों पर सीधा असर डालता है। ऐसे में हर छात्र की कोशिश होती है कि वह अच्छे अंक हासिल करे।
ये भी पढ़ें: Jobs in Waqf Board: वक्फ बोर्ड में चाहते हैं करियर बनाना? जानिए चयन प्रक्रिया और आवेदन का तरीका

छात्र अपने नतीजे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in और अन्य रिजल्ट पोर्टल्स पर देख सकेंगे। अब देखना यह है कि इस साल बोर्ड नतीजे किस दिन जारी करेगा।

कब आएंगे नतीजे?

इस साल 2025 में एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के नतीजे एक ही दिन जारी किए जाएंगे। पिछले कुछ सालों से एमपी बोर्ड दोनों कक्षाओं के रिजल्ट एक साथ ही घोषित कर रहा है। अब सवाल यह है कि 2025 का रिजल्ट कब आएगा? चलिए, पिछले कुछ सालों की तिथियों पर नजर डालते हैं।

पिछले सालों के नतीजे कब आए थे?

एमपी बोर्ड ने पिछले सालों में किस दिन रिजल्ट जारी किए, इसका पूरा विवरण नीचे दिया गया है:

साल 10वीं रिजल्ट 12वीं रिजल्ट
1
2024 24 अप्रैल 2024 24 अप्रैल 2024
2
2023 25 मई 2023 25 मई 2023
3
2022 29 अप्रैल 2022 29 अप्रैल 2022
4
2021 14 जुलाई 2021 29 जुलाई 2021
5
2020 4 जुलाई 2020 27 जुलाई 2020

कोरोना महामारी का असर

साल 2020 और 2021 में कोरोना महामारी की वजह से परीक्षाएं रद्द कर दी गई थीं। उन सालों में नतीजे इंटरनल असेसमेंट्स के आधार पर तैयार किए गए थे। लॉकडाउन और अन्य समस्याओं के कारण रिजल्ट घोषित करने में देरी हुई थी।

कैसे चेक करें नतीजे?

छात्र अपने नतीजे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा अन्य रिजल्ट पोर्टल्स पर भी नतीजे उपलब्ध होंगे। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।
ये भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+