jeemain.nta.nic.in JEE Result: किसी भी वक्त आ सकता है JEE Main सेशन 2 का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक
JEE Main Session 2 Result Link: जेईई मेन 2025 सेशन 2 में शामिल हुए लाखों छात्रों के लिए अब इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं। परीक्षा के बाद से ही छात्र अपने स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह परीक्षा इंजीनियरिंग करियर की पहली सीढ़ी मानी जाती है, और देशभर के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले का रास्ता यहीं से खुलता है।
ऐसे में रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों में जबरदस्त उत्सुकता है। उम्मीद है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) 17 अप्रैल तक जेईई मेन 2025 सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर देगी। रिजल्ट के साथ ही छात्रों की आगे की तैयारी, चाहे वो जेईई एडवांस्ड हो या कॉलेज काउंसलिंग - एक नए मोड़ पर पहुंचेगी।

किस लिंक से चेक कर सकते हैं रिजल्ट?
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही जेईई मेन 2025 सेशन 2 पेपर 1 (बीई/बीटेक) का रिजल्ट जारी करने जा रही है। उम्मीद है कि नतीजे 17 अप्रैल 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना स्कोरकार्ड और फाइनल आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे।
ये भी पढ़ें: JEE Main Result 2025 LIVE: जल्द जारी होगा JEE Main सेशन 2 का रिजल्ट, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट
कब हुई थी परीक्षा?
जेईई मेन सेशन 2 की परीक्षा 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को देशभर के 285 शहरों और 15 अंतरराष्ट्रीय सेंटर्स पर 531 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। पेपर 2 (बीआर्क/बीप्लानिंग) की परीक्षा 9 अप्रैल को हुई थी। पेपर 1 की प्रोविजनल आंसर की 11 अप्रैल को जारी की गई थी, जिस पर आपत्तियां दर्ज कराने की आखिरी तारीख 13 अप्रैल थी।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- "JEE Main 2025 Session 2 Result" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि डालें।
- स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
- फाइनल आंसर की भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध होगी।
केवल आधिकारिक वेबसाइट से लें जानकारी
NTA ने साफ किया है कि रिजल्ट और फाइनल आंसर की की जानकारी केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अफवाह या अनऑफिशियल सोर्स पर भरोसा न करें।
क्या होगा रिजल्ट के बाद?
सेशन 1 और सेशन 2 दोनों के एनटीए स्कोर में से बेहतर स्कोर को फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार करने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। टॉप 2.5 लाख उम्मीदवारों को जेईई एडवांस्ड 2025 में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसे इस बार IIT कानपुर आयोजित करेगा।
उत्तर कुंजी को लेकर उठा विवाद
प्रोविजनल आंसर की को लेकर कुछ छात्रों ने गलतियों का आरोप लगाया था। इस पर एनटीए ने कहा है कि सभी आपत्तियों पर निष्पक्ष और गंभीरता से विचार किया गया है। फाइनल आंसर की विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद ही जारी की जाएगी और उसी के आधार पर रिजल्ट तैयार होगा।
ये भी पढ़ें: NIRF Top 50 Colleges: JEE Main रिजल्ट से पहले चेक करें टॉप 50 इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट, तय करें अगला कदम












Click it and Unblock the Notifications