JEE Main Result 2025: JEE Main सेशन 2 का रिजल्ट हुआ जारी, यहां चेक करें लेटेस्ट अपडेट
JEE MAIN Result 2025 Session 2 Live: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जेईई मेन 2025 सत्र 2 का रिजल्ट जारी हो गया है। परीक्षा में शामिल छात्र अपना स्कोर आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। रिजल्ट के साथ ही एनटीए फाइनल आंसर की भी जारी करेगा।
17 अप्रैल को हो सकती है रिजल्ट घोषणा
JEE Main 2025 के सूचना बुलेटिन के अनुसार, रिजल्ट 17 अप्रैल को जारी होने की संभावना जताई जा रही थी। अब बोर्ड ने रिजल्ट जारी कर दिया है और छात्र अपने आवेदन नंबर और जन्म तिथि की मदद से रिजल्ट देख सकेंगे।

टॉपर लिस्ट और ऑल इंडिया रैंक भी होगी जारी
रिजल्ट के बाद NTA टॉपर्स की लिस्ट, कटऑफ मार्क्स और ऑल इंडिया रैंक भी जारी करेगा। JEE Main का परसेंटाइल नॉर्मलाइजेशन पद्धति से तैयार किया जाएगा। यदि दो छात्रों के अंक समान होते हैं तो रैंक तय करने के लिए टाई-ब्रेकिंग नियम लागू होंगे।
किन तारीखों को हुई थी परीक्षा?
JEE Main अप्रैल सत्र की परीक्षा 2, 3, 4, 7, 8 और 9 अप्रैल को आयोजित की गई थी। इसमें पेपर 1 (बीई/बीटेक), पेपर 2ए (बीआर्क) और पेपर 2बी (बीप्लानिंग) के लिए परीक्षाएं हुई थीं।












Click it and Unblock the Notifications