JEE MAIN Result 2025: आज आ सकते हैं जेईई मेन्स सेशन 2 के परिणाम, जानिए कैसे चेक करें?

JEE MAIN Result 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही JEE Main सेशन 2 का परिणाम और फाइनल आंसर की जारी करने जा रही है। अप्रैल में हुई इस परीक्षा में देशभर से बड़ी संख्या में छात्रों ने हिस्सा लिया था, और अब सबको अपने प्रदर्शन का बेसब्री से इंतजार है। पिछले साल की तरह, इस बार भी अप्रैल सेशन के रिजल्ट आज आने की संभावना है।

इस परीक्षा का रिजल्ट न सिर्फ JEE एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई करने का रास्ता खोलेगा, बल्कि छात्रों की भविष्य की दिशा तय करेगा। इसके साथ ही कटऑफ, ऑल इंडिया रैंक और टॉपर्स की लिस्ट भी सामने आएगी, जिस पर सभी की नजरें टिकी हैं। यह परिणाम सिर्फ एक स्कोर नहीं है, बल्कि कई युवाओं के करियर की दिशा तय करेगा। ऐसे में सभी की नजरें अब आधिकारिक वेबसाइट पर टिकी हैं।

JEE MAIN Result 2025

कहां देख सकते हैं रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे jeemain.nta.nic.in पर जाकर देख सकेंगे। इसके लिए छात्रों को अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड/जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन डालना होगा।
ये भी पढ़ें: JEE Main Result 2025: 17 अप्रैल को जारी होंगे सेशन 2 के परिणाम? ऐसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोर

पेपर 1 का रिजल्ट पहले आएगा

NTA ने JEE मेन सेशन 2 की परीक्षा 2, 3, 4, 7 और 8 अप्रैल को बीई/बीटेक (पेपर 1) के लिए और 9 अप्रैल को बीआर्क/बीप्लानिंग (पेपर 2) के लिए आयोजित की थी। सबसे पहले पेपर 1 का रिजल्ट जारी होगा, इसके बाद पेपर 2 का परिणाम जारी किया जाएगा।

कैसे चेक करें जेईई मेन रिजल्ट 2025?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "JEE Main Result 2025" लिंक पर क्लिक करें।
  • एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड या जन्मतिथि और सिक्योरिटी पिन भरें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखेगा, उसे डाउनलोड कर प्रिंट निकाल लें।

कटऑफ और रैंक भी रिजल्ट के साथ

सेशन 2 के रिजल्ट के साथ ही जेईई एडवांस्ड 2025 के लिए कटऑफ पर्सेंटाइल, ऑल इंडिया रैंक (AIR) और टॉपर्स की सूची भी जारी की जाएगी।

पिछले साल की कटऑफ

2024 में जेईई एडवांस्ड के लिए अनारक्षित वर्ग की कटऑफ 93.2362181 रही थी। ओबीसी के लिए 79.6757881, ईडब्ल्यूएस के लिए 81.3266412, एससी के लिए 60.0923182 और एसटी के लिए 46.6975840 कटऑफ रही थी।

टॉपर्स की लिस्ट भी होगी जारी

जनवरी सेशन में 14 छात्रों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया था। अब फाइनल टॉपर लिस्ट सेशन 2 के रिजल्ट के साथ जारी की जाएगी, जिसमें उन छात्रों के नाम होंगे जिन्होंने दोनों सेशन्स में शानदार प्रदर्शन किया है। रिजल्ट और अन्य अपडेट्स के लिए छात्र केवल आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें और किसी फर्जी लिंक या खबर से बचें।
ये भी पढ़ें: JEE Main 2025: एक बार फिर सवालों के घेरे में NTA, जेईई में गलत प्रश्नों को लेकर मचा बवाल, शुरू हुआ विरोध!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+