JEE Main 2025: एक बार फिर सवालों के घेरे में NTA, जेईई में गलत प्रश्नों को लेकर मचा बवाल, शुरू हुआ विरोध!

JEE Mains: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE Main 2025 एक बार फिर विवादों में घिर गई है। परीक्षा में पूछे गए कुछ सवालों को लेकर छात्रों और विशेषज्ञों ने आपत्ति जताई है, जिससे लाखों छात्रों की चिंता बढ़ गई है।

JEE के लिए मशहूर राजस्थान के कोटा शहर के कई छात्रों ने आंसर की और रिस्पॉन्स शीट्स जारी होने के बाद पेपर में भारी गलतियों की बात कही है। 11 अप्रैल को जब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने उत्तर कुंजी जारी की, तभी से छात्रों ने इन गलतियों को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

JEE Mains

मामला अब इतना गंभीर हो चुका है कि कोचिंग संस्थान और विषय विशेषज्ञ भी इन आपत्तियों के समर्थन में आ गए हैं। कई लोगों का मानना है कि यह सिर्फ छोटे-मोटे तकनीकी मसले नहीं हैं, बल्कि पेपर में कुछ सवालों में तथ्यात्मक गलतियां हैं, जो छात्रों के स्कोर को सीधे प्रभावित कर सकती हैं।
ये भी पढ़ें: UP Board 2025: आज आएगा यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं का रिजल्ट? जानिए यहां

फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के सवालों पर आपत्ति

छात्रों ने कुल 9 सवालों को लेकर आपत्ति जताई है - जिनमें से 4 सवाल फिजिक्स, 3 केमिस्ट्री और 2 मैथ्स से जुड़े हैं। कई प्रमुख कोचिंग संस्थानों के विशेषज्ञों ने भी इन सवालों को लेकर छात्रों की आपत्तियों का समर्थन किया है।

फिजिक्स में भारी गलतियां

एक फिजिक्स विशेषज्ञ ने बताया कि 7 अप्रैल की परीक्षा में 'हाइड्रोजन जैसे आयन' से जुड़ा एक सवाल पूरी तरह से गलत है क्योंकि उसमें एटॉमिक नंबर 3 की जगह 2 माना गया है।

दूसरे सवाल में करंट की वैल्यू 125mA दी गई है जबकि सही उत्तर 5mA होना चाहिए था। तीसरे सवाल में तो सभी विकल्प ही गलत हैं - यानी कोई भी सही उत्तर मौजूद नहीं था।

छात्रों ने मांगा न्याय

एक्स पर @kamath_pramod नाम के एक शिक्षक ने लिखा, "ये बहुत ही गलत है कि इतने बुनियादी सवालों में गलतियां हो रही हैं। अगर NTA इसे सही नहीं करता तो ये लाखों छात्रों के साथ अन्याय होगा।" उनका यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

कोचिंग संस्थानों ने दिया सबूत के साथ आपत्ति पत्र

एक कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर ने कहा, "हमने सभी गलत सवालों पर सबूत के साथ आपत्तियां भेज दी हैं। NTA को या तो ऐसे सवालों को हटाना चाहिए या फिर सभी छात्रों को बोनस मार्क्स देने चाहिए।"

पहले भी घिर चुका है NTA विवादों में

NTA पहले भी NEET-UG और CUET-UG परीक्षाओं में तकनीकी गड़बड़ियों और आंसर की की गलतियों को लेकर सवालों के घेरे में रह चुका है। ऐसे में JEE Main जैसे बड़े एग्जाम में फिर से ऐसी गलतियां सामने आना छात्रों में चिंता बढ़ा रहा है।

अब तक NTA की तरफ से कोई जवाब नहीं

इस पूरे मामले पर अब तक NTA की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। छात्र और कोचिंग संस्थान अब उम्मीद कर रहे हैं कि एजेंसी जल्द इस पर फैसला लेगी।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025: कब आएंगे यूपी बोर्ड मैट्रिक-इंटर के परिणाम? बोर्ड ने जारी की जरूरी सूचना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+