JEE Main Result 2025: 17 अप्रैल को जारी होंगे सेशन 2 के परिणाम? ऐसे चेक कर सकेंगे अपना स्कोर
JEE Main 2025 Result: देश के लाखों इंजीनियरिंग के छात्र जिस घड़ी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह अब ज्यादा दूर नहीं है। JEE Main 2025 सेशन 2 की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही इस बहुप्रतीक्षित परीक्षा का परिणाम जारी कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, JEE Main 2025 का रिजल्ट 17 अप्रैल को घोषित होने की संभावना है।
हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में हिस्सा लेते हैं, ताकि उन्हें देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला मिल सके। इस बार भी रिजल्ट को लेकर छात्रों में काफी उत्सुकता है, और कई पहले से ही उत्तर कुंजी के आधार पर अपने संभावित अंक का अंदाजा लगाने में लगे हुए हैं।

रिजल्ट चेक करना होगा आसान
छात्रों को रिजल्ट चेक करने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। वे www.nta.ac.in या www.ntaresults.nic.in पर जाकर आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें: JEE Main 2025: एक बार फिर सवालों के घेरे में NTA, जेईई में गलत प्रश्नों को लेकर मचा बवाल, शुरू हुआ विरोध!
उत्तर कुंजी के जरिए गेस कर सकते हैं स्कोर
रिजल्ट से पहले NTA ने उत्तर कुंजी (Answer Key) जारी की है। इससे छात्र अपने संभावित अंक का अंदाजा पहले ही लगा सकते हैं।
कैसे चेक करें JEE Main का रिजल्ट?
छात्र नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
- सबसे पहले JEE Main के रिजल्ट लिंक पर जाएं।
- अपना एप्लिकेशन नंबर और जन्मतिथि भरें।
- अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
तीन वेबसाइटों से चेक कर सकते हैं रिजल्ट
उम्मीदवार नीचे दी गई वेबसाइट्स पर जाकर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
- www.jeemain.nta.nic.in
- www.nta.ac.in
- www.ntaresults.nic.in
पिछली बार 56 छात्रों ने बनाया रिकॉर्ड
JEE Main 2024 में कुल 56 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल स्कोर करके नया रिकॉर्ड बनाया था। यह जानकारी खुद NTA द्वारा दी गई थी।
JEE Main क्यों होता है?
हर साल NTA द्वारा यह परीक्षा आयोजित की जाती है। यह उन छात्रों के लिए होती है जो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हैं। इस परीक्षा को पास करने के बाद छात्रों को देश के बड़े इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला मिलता है।
ये भी पढ़ें: UP Board Result 2025: कब आएंगे यूपी बोर्ड मैट्रिक-इंटर के परिणाम? बोर्ड ने जारी की जरूरी सूचना












Click it and Unblock the Notifications