JEE Advanced Result 2024: जेईई एडवांस्ड के नतीजे जारी, 360 में से 355 अंकों के साथ वेद लाहोटी ने किया टॉप
JEE Advanced Result 2024: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मद्रास ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई एडवांस्ड 2024) का परिणाम घोषित कर दिया है। जेईई एडवांस परीक्षा का परिणाम वेबसाइट jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। संस्थान ने परिणाम के साथ परीक्षा की अंतिम आंसर की भी जारी की है।
आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने 355/360 अंकों के साथ प्रवेश परीक्षा में टॉप किया है। आईआईटी बॉम्बे जोन की उम्मीदवार द्विजा धर्मेशकुमार पटेल 332 अंकों के साथ महिला टॉपर हैं। इस साल, 1,86,584 उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया और 1,80,200 ने दोनों पेपर दिए। उनमें से 48,248 ने क्वालिफाई किया है।
यह भी देखें: मिलिए इस खूबसूरत IPS से, जिसने तीसरी बार में UPSC किया क्रैक, खूबसूरती में देती है मॉडलों को मात

जेईई एडवांस 2024 कट-ऑफ अंक, टॉपर्स सूची (समग्र और क्षेत्र-वार) के साथ-साथ उनके द्वारा प्राप्त अंक और परीक्षा से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शेयर किए गए हैं। जेईई एडवांस्ड कट-ऑफ वह न्यूनतम अंक हैं जो एक उम्मीदवार को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए प्राप्त करने होंगे। पिछले साल, यह प्रत्येक विषय में कुल अंकों का 6.83 प्रतिशत और कॉमन रैंक लिस्ट (सीआरएल) के लिए कुल मिलाकर 23.89 प्रतिशत अंक था।
जेईई एडवांस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार आईआईटी के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए पात्र होंगे जो संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (जोसा) द्वारा आयोजित की जाएगी। वे उम्मीदवार जो जेईई एडवांस परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर सके और जिन्होंने जेईई मेन परीक्षा उत्तीर्ण की, लेकिन एडवांस परीक्षा के लिए पात्र नहीं थे, वे अभी भी जोसा काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं, लेकिन एनआईटी+ प्रणाली के तहत।
जोसा काउंसलिंग की एनआईटी+ प्रणाली एनआईटी, आईआईएसटी शिबपुर, आईआईआईटी और अन्य केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित तकनीकी संस्थानों में सीटों पर प्रवेश के लिए है।
कैटगरी के अनुसार जेईई एडवांस्ड परीक्षा 2024 के टॉपर
- ओपन (सीआरएल) - वेद लाहोटी (आईआईटी दिल्ली)
- जनरल-ईडब्ल्यूएस-राघव शर्मा (आईआईटी दिल्ली)
- ओबीसी-एनसीएल- माचा बालादित्य (आईआईटी भुवनेश्वर)
- एससी- बिबास्वन बिस्वास (आईआईटी भुवनेश्वर)
- एसटी- सुमुख एम जी (आईआईटी दिल्ली_
- सीआरएल-पीडब्ल्यूडी- चुंचिकाला श्रीचरण (आईआईटी मद्रास)
- जनरल-ईडब्ल्यूएस-पीडब्ल्यूडी: गुंडा जोशमिता (आईआईटी मद्रास)
- ओबीसी-एनसीएल-पीडब्ल्यूडी: पार्थ बावनकुले (आईआईटी बॉम्बे)
- एससी-पीडब्ल्यूडी: हेमंत गोडवे (आईआईटी बॉम्बे)
- एसटी-पीडब्ल्यूडी: सांग्ये नोरफेल शेरपा (आईआईटी गुवाहाटी)
यह भी देखें: UPSC Prelims Admit Card 2024: यूपीएससी प्रिलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड












Click it and Unblock the Notifications