NTA ने जारी किया JEE Main का सिलेबस, फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में अब क्या-क्या पढ़ना होगा?

JEE Main 2027 Syllabus: इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले का सपना देख रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जेईई मेन 2027 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को अब अपनी पढ़ाई की योजना बनाने में आसानी होगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा का सिलेबस जारी कर दिया है। ऐसे में छात्र जान सकते हैं कि परीक्षा में किन विषयों से सवाल पूछे जाएंगे और किन टॉपिक्स पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी है।

खास बात यह है कि इस बार सिलेबस को लेकर छात्रों को किसी बड़े बदलाव का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि, परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले नए सिलेबस को अच्छी तरह देखना जरूरी है। इससे छात्रों को यह समझने में मदद मिलेगी कि कौन से टॉपिक्स पहले पढ़ने हैं और किनकी तैयारी के लिए ज्यादा समय देना होगा।

JEE Main 2027 Syllabus

जेईई मेन 2027 के सिलेबस में क्या बदला?

एनटीए की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जेईई मेन 2027 के सिलेबस में पिछले साल के मुकाबले कोई बदलाव नहीं किया गया है। बीई और बीटेक में प्रवेश के लिए होने वाले पेपर 1 में गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री से सवाल पूछे जाएंगे।

ये भी पढ़ें: JEE Main 2027: तय समय से पहले शुरू होगी जेईई मेन परीक्षा, NTA ने बदली सेशन 1 की तारीखें, अभी करें चेक

इन तीनों विषयों में कुल 54 यूनिट शामिल हैं। गणित में 14 यूनिट, जबकि फिजिक्स और केमिस्ट्री में 20-20 यूनिट रखी गई हैं। सिलेबस पहले जैसा होने से छात्र पिछले साल के नोट्स और पढ़ाई की सामग्री का इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, तैयारी के दौरान आधिकारिक सिलेबस से टॉपिक्स का मिलान करना जरूरी है।

गणित में किन टॉपिक्स की होगी तैयारी?

जेईई मेन 2027 के गणित विषय में कुल 14 यूनिट शामिल हैं। इनमें ऐल्जेब्रा, ट्रिग्नोमेट्री, कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री और कैलकुलस से जुड़े कई महत्वपूर्ण टॉपिक्स हैं। छात्रों को इंटीग्रेशन, डिफरेंशियल इक्वेशन, वेक्टर और प्रॉबेबिलिटी की भी तैयारी करनी होगी।

गणित में अच्छे अंक पाने के लिए केवल फॉर्मूले याद करना काफी नहीं है। छात्रों को नियमित रूप से सवाल हल करने का अभ्यास भी करना चाहिए।

फिजिक्स में क्या-क्या पढ़ना होगा?

फिजिक्स के सिलेबस में कुल 20 यूनिट शामिल हैं। इसमें मोशन, लॉज ऑफ मोशन, वर्क एंड एनर्जी और ग्रैविटेशन जैसे टॉपिक्स पढ़ने होंगे। इसके अलावा थर्मोडायनामिक्स, इलेक्ट्रिसिटी, मैग्नेटिज्म, ऑप्टिक्स और एटम से जुड़े विषय भी सिलेबस का हिस्सा हैं।

फिजिक्स की तैयारी करते समय छात्रों को जरूरी नियमों और फॉर्मूलों को समझने के साथ संख्यात्मक सवालों का अभ्यास करना चाहिए।

केमिस्ट्री में शामिल हैं ये टॉपिक्स

जेईई मेन 2027 में केमिस्ट्री की कुल 20 यूनिट से सवाल पूछे जाएंगे। इसमें एटॉमिक स्ट्रक्चर, केमिकल बॉन्डिंग, केमिकल रिएक्शंस, सॉल्यूशंस और क्लासिफिकेशन ऑफ एलिमेंट्स जैसे टॉपिक्स शामिल हैं। इसके अलावा ऑर्गेनिक केमिस्ट्री से जुड़े विषयों की भी तैयारी करनी होगी। छात्रों को तीनों विषयों के लिए नियमित समय निकालना चाहिए, ताकि किसी एक विषय की तैयारी कमजोर न रह जाए।

बीआर्क और बीप्लानिंग का सिलेबस भी जारी

जेईई मेन के जरिए केवल बीई और बीटेक ही नहीं, बल्कि बीआर्क और बीप्लानिंग कोर्स में भी दाखिला मिलता है। बीआर्क के पेपर में गणित, योग्यता परीक्षा और ड्रॉइंग टेस्ट शामिल होते हैं। वहीं, बीप्लानिंग के पेपर में गणित, योग्यता परीक्षा और प्लानिंग से जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। इन कोर्स में प्रवेश की तैयारी करने वाले छात्रों को अपने चुने हुए पेपर के अनुसार सिलेबस देखना चाहिए।

ऐसे डाउनलोड करें जेईई मेन 2027 का सिलेबस

छात्र एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट से सिलेबस की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर सिलेबस या संबंधित नोटिस का लिंक खोजें।
  • JEE Main 2027 Syllabus के लिंक पर क्लिक करें।
  • अपने कोर्स और पेपर के अनुसार सिलेबस चुनें।
  • पीडीएफ खुलने के बाद उसे डाउनलोड करके मोबाइल या कंप्यूटर में सेव कर लें।

पुराने प्रश्नपत्रों से करें तैयारी

सिलेबस डाउनलोड करने के बाद छात्रों को पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र भी हल करने चाहिए। इससे परीक्षा में पूछे जाने वाले सवालों के स्तर और पैटर्न को समझने में मदद मिलती है। छात्र गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री के लिए अलग-अलग समय तय कर सकते हैं। जिन टॉपिक्स में परेशानी हो रही है, उनके लिए अतिरिक्त समय निकालें।

इसके अलावा नियमित मॉक टेस्ट देकर अपनी तैयारी की जांच करें। इससे समय पर पेपर हल करने की आदत बनेगी और कमजोर टॉपिक्स की पहचान भी हो सकेगी।

ये भी पढ़ें: मेहंदी-नेलपेंट लगा कर गए तो नहीं मिलेगी एंट्री, जूता-मोजा भी बैन! बिहार STET परीक्षा से पहले पढ़ लें नियम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+