JEE Main 2027: तय समय से पहले शुरू होगी जेईई मेन परीक्षा, NTA ने बदली सेशन 1 की तारीखें, अभी करें चेक

JEE Main 2027 की तैयारी कर रहे लाखों छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जनवरी सेशन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा की तारीखों को लेकर भी अहम बदलाव किया गया है। ऐसे में जो छात्र पुराने शेड्यूल के अनुसार तैयारी कर रहे थे, उन्हें अब नई तारीखों पर ध्यान देना होगा। इस बार परीक्षा के दिनों की संख्या भी बढ़ाई गई है।

वहीं, आवेदन करने से लेकर फीस जमा करने, फॉर्म में सुधार करने और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने तक की तारीखें भी सामने आ गई हैं। अप्रैल सेशन का कार्यक्रम भी जारी किया गया है। ऐसे में छात्रों के लिए जरूरी है कि वे आवेदन करने से पहले पूरा शेड्यूल और परीक्षा का पैटर्न अच्छी तरह समझ लें।

JEE Main 2027

जेईई मेन की परीक्षा तारीखें बदलीं

जेईई मेन 2027 सेशन 1 की परीक्षा अब 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी को आयोजित की जाएगी। पहले परीक्षा के लिए 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी की तारीखें बताई गई थीं। नए कार्यक्रम में 20 और 21 जनवरी को शामिल किया गया है, जबकि 29 जनवरी की तारीख हटा दी गई है। इस बदलाव के बाद जनवरी सेशन की परीक्षा कुल छह दिन चलेगी।

ये भी पढ़ें: 12वीं के बाद बिना JEE, NEET या CUET के पाएं टॉप कॉलेज! कैसे होता है इन 5 बेस्ट कोर्सेज में एडमिशन?

22 नवंबर तक भर सकेंगे फॉर्म

जेईई मेन सेशन 1 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 24 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। बिना विलंब शुल्क के आवेदन करने और फीस जमा करने की आखिरी तारीख 22 नवंबर 2026 है। रात 11 बजकर 50 मिनट तक फॉर्म भरा जा सकेगा। इसके बाद 23 से 26 नवंबर तक 500 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ आवेदन का मौका दिया जाएगा।

सेशन 1 का पूरा शेड्यूल

कार्यक्रम तारीख
आवेदन शुरू 24 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026
फीस जमा करने की अंतिम तारीख 22 नवंबर 2026, रात 11:50 बजे
विलंब शुल्क के साथ आवेदन 23 से 26 नवंबर 2026
फॉर्म में सुधार 27 से 29 नवंबर 2026
परीक्षा शहर की जानकारी 30 दिसंबर 2026
एडमिट कार्ड 13 जनवरी 2027
परीक्षा 20, 21, 22, 23, 24 और 28 जनवरी 2027

अप्रैल सेशन की तारीखें भी जारी

जेईई मेन 2027 का दूसरा सेशन अप्रैल में आयोजित होगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 5 जनवरी 2027 से शुरू होगी।

कार्यक्रम तारीख
आवेदन शुरू 5 जनवरी 2027
आवेदन की अंतिम तारीख 3 फरवरी 2027
फीस भुगतान की अंतिम तारीख 3 फरवरी 2027, रात 11:50 बजे
विलंब शुल्क के साथ आवेदन 4 से 7 फरवरी 2027
फॉर्म में सुधार 8 से 10 फरवरी 2027
परीक्षा शहर की जानकारी 12 मार्च 2027
एडमिट कार्ड 25 मार्च 2027
परीक्षा 2, 3, 4, 5, 6 और 7 अप्रैल 2027

दूसरे सेशन में भी विलंब से आवेदन करने पर 500 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

जेईई मेन 2027 की परीक्षा पहले की तरह दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक होगी। परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी CBT मोड में आयोजित की जाएगी।

13 भाषाओं में दे सकेंगे परीक्षा

छात्र जेईई मेन का पेपर हिंदी और अंग्रेजी सहित कुल 13 भाषाओं में दे सकेंगे। इनमें हिंदी, अंग्रेजी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं।

जेईई मेन पेपर 1 का पैटर्न

बीई और बीटेक में प्रवेश के लिए होने वाले पेपर 1 में गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री से सवाल पूछे जाएंगे। प्रत्येक विषय में दो सेक्शन होंगे। सेक्शन A में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न और सेक्शन B में 5 न्यूमेरिकल वैल्यू वाले प्रश्न होंगे। इस तरह प्रत्येक विषय से 25 प्रश्न और पूरे पेपर में कुल 75 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा 300 अंकों की होगी।

प्रत्येक सही उत्तर पर 4 अंक मिलेंगे, जबकि गलत उत्तर पर 1 अंक काटा जाएगा। यह नेगेटिव मार्किंग दोनों सेक्शन में लागू होगी। बिना उत्तर छोड़े गए प्रश्न पर कोई अंक नहीं मिलेगा। परीक्षा की अवधि तीन घंटे होगी। स्क्राइब की सुविधा के पात्र दिव्यांग उम्मीदवारों को चार घंटे मिलेंगे।

किस कोर्स के लिए कौन सा पेपर?

जेईई मेन पेपर 1 के जरिए एनआईटी, आईआईआईटी और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों में बीई और बीटेक कोर्स में प्रवेश मिलता है। वहीं, पेपर 2 का आयोजन बीआर्क और बीप्लानिंग कोर्स में दाखिले के लिए किया जाता है। छात्र आवेदन करने और परीक्षा से जुड़े नए अपडेट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: मेहंदी-नेलपेंट लगा कर गए तो नहीं मिलेगी एंट्री, जूता-मोजा भी बैन! बिहार STET परीक्षा से पहले पढ़ लें नियम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+