मेहंदी-नेलपेंट लगा कर गए तो नहीं मिलेगी एंट्री, जूता-मोजा भी बैन! बिहार STET परीक्षा से पहले पढ़ लें नियम

Bihar STET 2026 Rules: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हजारों उम्मीदवारों के लिए परीक्षा से पहले जरूरी खबर सामने आई है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से आयोजित होने वाली एसटीईटी परीक्षा 25 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। परीक्षा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इस बार परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा और जांच के लिए कई सख्त नियम बनाए गए हैं।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने से पहले इन नियमों की जानकारी होना जरूरी है, क्योंकि छोटी सी लापरवाही भी परेशानी का कारण बन सकती है। खासकर कपड़ों, जूते-मोजे और कुछ अन्य चीजों को लेकर विशेष निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा परीक्षा की एक तारीख भी बदली गई है। ऐसे में अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड और परीक्षा कार्यक्रम की जानकारी ध्यान से जांच लेनी चाहिए।

Bihar STET 2026 Rules

जूता-मोजा पहनकर आने पर नहीं मिलेगी एंट्री

बिहार एसटीईटी 2026 की परीक्षा में उम्मीदवारों को जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को इस नियम का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। महिला उम्मीदवारों के लिए भी सख्त नियम बनाए गए हैं। उन्हें मेहंदी और नेल पॉलिश लगाकर परीक्षा केंद्र पर नहीं आने को कहा गया है। इनके लगे होने पर भी प्रवेश रोका जा सकता है। प्रशासन ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा के दिन ऐसी कोई गलती न करें, जिससे उन्हें केंद्र में प्रवेश लेने में परेशानी हो।

ये भी पढ़ें: बैंक में अफसर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर! RBI ने जारी किया 2027 का भर्ती कैलेंडर

25 अक्टूबर से शुरू होगी परीक्षा

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की एसटीईटी परीक्षा 25 अक्टूबर से शुरू होगी। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, परीक्षा 21 नवंबर 2026 तक चलेगी। बोर्ड ने केवल 4 नवंबर को निर्धारित परीक्षा की तारीख बदली है। अब उस दिन की परीक्षा 21 नवंबर को आयोजित की जाएगी। बाकी तारीखों पर परीक्षाएं पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार होंगी।

मुजफ्फरपुर जिले में परीक्षा दो ऑनलाइन केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

दो पालियों में होगी परीक्षा

बिहार एसटीईटी परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए समय के अनुसार परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। पहली पाली: परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को सुबह 7:30 बजे से 8:30 बजे तक केंद्र में प्रवेश मिलेगा।

दूसरी पाली: परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी। इसके लिए दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे तक प्रवेश की अनुमति होगी। निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों को परेशानी हो सकती है। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को समय से पहले केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

मुजफ्फरपुर में बनाए गए दो परीक्षा केंद्र

मुजफ्फरपुर जिले में एसटीईटी परीक्षा के लिए दो ऑनलाइन केंद्र बनाए गए हैं। पहला केंद्र डिजिटल परीक्षा केंद्र, शहबाजपुर भिखनपुर है। यहां 25 अक्टूबर से 7 नवंबर तक परीक्षा होगी। इसके बाद 9, 11, 12 और 17 से 19 नवंबर तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। दूसरा केंद्र आदर्श परीक्षा केंद्र, मोतीझील है। यहां 1 से 7 नवंबर तक परीक्षा होगी। इसके अलावा 9, 11, 12 और 17 से 20 नवंबर तक परीक्षा निर्धारित है।

चार नवंबर की परीक्षा को 21 नवंबर के लिए बदला गया है। प्रभावित उम्मीदवारों को अपनी नई परीक्षा तारीख एडमिट कार्ड और बोर्ड के संशोधित कार्यक्रम से जांचनी चाहिए।

मशीन से मिलेगा कंप्यूटर और सीट

परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों को कंप्यूटर और सीट देने की प्रक्रिया मशीन आधारित होगी। इससे सीट आवंटन की व्यवस्था तय प्रक्रिया के अनुसार पूरी की जाएगी। एसटीईटी की परीक्षा कंप्यूटर आधारित यानी सीबीटी मोड में होगी। उम्मीदवारों को प्रश्न और उनके बहुविकल्पीय उत्तर कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देंगे। परीक्षा कराने वाली एजेंसी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सभी कंप्यूटर और जरूरी तकनीकी सुविधाएं सही तरीके से काम करें।

सीसीटीवी से होगी निगरानी

परीक्षा में गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इन कैमरों की रिकॉर्डिंग परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले और समाप्त होने के 30 मिनट बाद तक की जाएगी।

इसके अलावा परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों की गतिविधियों का डिजिटल रिकॉर्ड यानी ऑडिट ट्रेल परीक्षा एजेंसी सुरक्षित रखेगी। जरूरत पड़ने पर यह रिकॉर्ड उपलब्ध कराया जाएगा।

परीक्षा केंद्रों पर जैमर और पुलिस बल

परीक्षा शुरू होने से दो दिन पहले ही केंद्रों पर जैमर लगाने के निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य परीक्षा के दौरान मोबाइल नेटवर्क के गलत इस्तेमाल और दूसरी गड़बड़ियों को रोकना है। दोनों केंद्रों पर सुरक्षा के लिए सशस्त्र पुलिस बल तैनात किया जाएगा। मुरौल और मोतीपुर के उद्यान अधिकारियों को स्टेटिक दंडाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

केंद्र के बाहर की सुरक्षा और व्यवस्था की जिम्मेदारी तैनात दंडाधिकारी तथा पुलिस बल की होगी। वहीं, केंद्र के अंदर की व्यवस्था सेंटर मैनेजर संभालेंगे।

कलेक्ट्रेट में बनाया गया नियंत्रण कक्ष

एसटीईटी परीक्षा की निगरानी के लिए मुजफ्फरपुर कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। यहां से परीक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं पर नजर रखी जाएगी। प्रशासन ने परीक्षा एजेंसी और संबंधित अधिकारियों को सभी इंतजाम दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं।

उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना एडमिट कार्ड साथ लेकर जाना होगा और उसमें दिए गए रिपोर्टिंग समय का पालन करना होगा। जूता-मोजा, मेहंदी और नेल पॉलिश से जुड़े नियमों का ध्यान रखना भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें: 21 नवंबर को खत्म हो रहा अग्निवीरों का पहला बैच! हाथ में मिलेंगे कितने लाख और कहां-कहां मिलेगी नौकरी?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+