IIT JAM 2025 का रिजल्ट कब होगा जारी? जानिए किस वेबसाइट से कर सकते हैं चेक, यहां देखें सारी डिटेल
IIT JAM 2025 Result: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली आज, 18 मार्च 2025 को ज्वाइंट एडमिशन टेस्ट फॉर मास्टर्स (JAM) 2025 का रिजल्ट जारी करेगा। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
यह परीक्षा एमएससी, एमएससी-टेक, एमएस (रिसर्च), एमएससी-एमटेक ड्यूल डिग्री, ज्वाइंट एमएससी-पीएचडी और एमएससी-पीएचडी ड्यूल डिग्री कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

IIT JAM 2025 रिजल्ट ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट jam2025.iitd.ac.in पर जाएं।
- 'JAM 2025 रिजल्ट' लिंक पर क्लिक करें।
- JOAPS (JAM ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रोसेसिंग सिस्टम) पोर्टल खोलें।
- अपना एनरोलमेंट आईडी, ईमेल आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
- अपना स्कोरकार्ड देखें और डाउनलोड करें।
ये भी पढ़ें: Jobs in SBI: स्टेट बैंक में बिना परीक्षा पाएं 1 लाख से ज्यादा सैलरी वाली जॉब! बस इस योग्यता की है जरूरत
कब से मिलेगा स्कोरकार्ड?
जो उम्मीदवार परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, वे 24 मार्च से 31 जुलाई 2025 तक अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। स्कोरकार्ड में उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंक (AIR) भी होगी।
IIT JAM 2025 एडमिशन प्रक्रिया
- JOAPS एडमिशन पोर्टल 26 मार्च से 9 अप्रैल 2025 तक खुला रहेगा।
- 8 मई 2025 को अमान्य श्रेणी वाले उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी।
- पहली एडमिशन लिस्ट 26 मई 2025 को जारी होगी और चयनित उम्मीदवारों को 30 मई 2025 तक सीट बुकिंग शुल्क जमा करना होगा।
- अधिकतम चार एडमिशन राउंड आयोजित किए जाएंगे ताकि उपलब्ध सीटों को भरा जा सके।
- चयनित उम्मीदवारों के लिए सीट छोड़ने (विथड्रॉ) का विकल्प 7 जून से 7 जुलाई 2025 तक उपलब्ध होगा।
IIT JAM स्कोर से किन संस्थानों में मिलेगा एडमिशन?
JAM परीक्षा के स्कोर का उपयोग देशभर के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में एमएससी और अन्य उच्च शिक्षा कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इसमें शामिल हैं:
- IITs में 3,000 से अधिक सीटें।
- IISc, NITs, IIEST शिबपुर, SLIET और DIAT में 2,000 से अधिक सीटें।
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अधिक जानकारी और अपडेट के लिए JAM 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
ये भी पढ़ें: Jobs in Bihar: बिहार में निकली बंपर भर्ती, 10 हजार से ज्यादा पदों पर नौकरी, मिलेगी तगड़ी सैलरी, देखें डिटेल्स












Click it and Unblock the Notifications