HSSC Recruitment 2025: CET के लिए अप्लाई करने की आखिरी तारीख आज, कब है पेमेंट का लास्ट डे?

HSSC Registration 2025: हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के लिए यह सप्ताह काफी अहम है। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा आयोजित कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज 12 जून, 2025 को बंद हो जाएगी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास अब सिर्फ आज का दिन बचा है।

इस परीक्षा के जरिए ग्रुप C के विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी। खास बात यह है कि परीक्षा का स्तर 10+2 होगा लेकिन इसमें हिंदी और अंग्रेजी विषय शामिल नहीं होंगे। परीक्षा पूरी तरह ऑफलाइन, ओएमआर शीट पर होगी, और उम्मीदवारों को 1 घंटे 45 मिनट में 100 सवाल हल करने होंगे।

HSSC Recruitment 2025

शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 14 जून

जो अभ्यर्थी आज आवेदन कर रहे हैं, वे 14 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। उम्मीदवार चाहें तो सीधे इस लिंक onetimeregn.haryana.gov.in के जरिए भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: NEET UG 2025 Result: जल्द जारी हो सकते हैं नीट यूजी के परिणाम, जानिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का आसान तरीका

कैसे करें आवेदन

  • सबसे पहले hssc.gov.in पर जाएं
  • होमपेज पर "ऑनलाइन आवेदन" लिंक पर क्लिक करें
  • अपनी डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन करें
  • लॉगिन कर फॉर्म को पूरा भरें
  • आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें
  • भविष्य के लिए आवेदन की हार्ड कॉपी सुरक्षित रखें

क्या है परीक्षा पैटर्न?

CET 2025 परीक्षा की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है, लेकिन आयोग ने परीक्षा पैटर्न साझा कर दिया है।

  • परीक्षा 10+2 स्तर की होगी, लेकिन हिंदी और अंग्रेजी विषय इसमें शामिल नहीं होंगे
  • कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे
  • हर सवाल 1 अंक का होगा
  • परीक्षा की अवधि 1 घंटा 45 मिनट तय की गई है
  • परीक्षा ओएमआर आधारित और द्विभाषी (हिंदी व अंग्रेजी) होगी

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

  • ग्रुप C पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10+2 या समकक्ष होनी चाहिए
  • कुछ पदों पर मैट्रिक के साथ अतिरिक्त योग्यता भी मांगी गई है
  • उम्मीदवार की उम्र आवेदन की अंतिम तारीख तक 18 से 42 साल के बीच होनी चाहिए

जल्दी करें अप्लाई

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक फॉर्म नहीं भरा है, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि अंतिम समय की तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें: DU Admission 2025: PG-BTech के स्टूडेंट्स को DU ने दिया एक और मौका, कल है करेक्शन की लास्ट डेट, देखें डिटेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+