Haryana Board Result 2025: HBSE 10वीं का रिजल्ट जल्द होगा जारी, कैसे और किस लिंक से होगा मार्कशीट डाउनलोड?

Haryana Board HBSE Result 2025: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) के 10वीं कक्षा के छात्रों का इंतजार अब जल्द खत्म होने वाला है। बोर्ड कभी भी 10वीं के नतीजे जारी कर सकता है। जैसे ही 12वीं के परिणाम घोषित हुए, छात्र और अभिभावक अब 10वीं के रिजल्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। हर साल लाखों छात्र इस परीक्षा में शामिल होते हैं, और रिजल्ट का दिन उनके भविष्य की दिशा तय करता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बोर्ड ने रिजल्ट की तैयारी पूरी कर ली है और अब केवल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आधिकारिक घोषणा बाकी है। नतीजे घोषित होते ही छात्र अपने रोल नंबर की मदद से वेबसाइट पर जाकर स्कोर चेक कर सकेंगे। पिछले साल शानदार पास प्रतिशत देखने को मिला था, अब देखना है कि इस बार बोर्ड का रिजल्ट कैसा रहता है।

Haryana Board HBSE Result 2025

प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा रिजल्ट जारी

HBSE 10वीं रिजल्ट 2025 की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए की जाएगी। इस दौरान बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन कुमार और सचिव मुनीश नागपाल मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट से जुड़ी जानकारी जैसे कुल पास प्रतिशत, लड़के-लड़कियों का पास प्रतिशत और अन्य अहम आंकड़े भी साझा किए जाएंगे।
ये भी पढ़ें: Himachal Pradesh Result 2025: आज जारी होंगे HPBOSE 10वीं-12वीं के परिणाम? ये है रिजल्ट देखने का आसान तरीका

करीब 3 लाख छात्रों ने दी थी परीक्षा

इस साल 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी से 19 मार्च तक राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इन परीक्षाओं में करीब 3 लाख छात्रों ने भाग लिया था। रिजल्ट जारी होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

ऐसे चेक करें HBSE 10वीं का रिजल्ट

  • सबसे पहले bseh.org.in वेबसाइट पर जाएं
  • 'HBSE Haryana Class 10 Result 2025' लिंक पर क्लिक करें
  • रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें
  • स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखेगा
  • रिजल्ट डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट लें

पिछले साल 95.22% रहा था पास प्रतिशत

पिछले साल 10वीं का रिजल्ट 12 मई को जारी हुआ था और कुल पास प्रतिशत 95.22% दर्ज किया गया था। इस बार भी छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक लाने होंगे। कुछ विषयों में प्रैक्टिकल और आंतरिक मूल्यांकन भी जरूरी होता है।

फेल छात्रों को मिलेगा एक और मौका

जो छात्र किसी कारणवश पास नहीं हो पाते हैं, उनके लिए हरियाणा बोर्ड सप्लीमेंट्री परीक्षा का विकल्प भी देता है। इसके लिए तय समयसीमा में आवेदन करना जरूरी होता है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लगातार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर नज़र बनाए रखें ताकि किसी भी अपडेट से वे चूक न जाएं।
ये भी पढ़ें: 12वीं बोर्ड रिजल्ट में आए कम नंबर? ना करें फिक्र! कम मार्क्स के बाद भी उपलब्ध हैं शानदार करियर ऑप्शन

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+