Himachal Pradesh Result 2025: HPBOSE 10वीं का परिणाम जारी, साइना ठाकुर बनीं टॉपर
Himachal Pradesh Board Result 2025: हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) आज, 15 मई 2025 को कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। जिन छात्रों ने HPBOSE 10वीं की परीक्षा दी थी, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं। हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन मोड में उपलब्ध होगा, जिसे छात्र अपने रोल नंबर की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा के बाद सबसे ज्यादा चिंता होती है रिजल्ट और स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया को लेकर, लेकिन HPBOSE ने इसे बेहद आसान और सुविधाजनक बना दिया है। छात्र अब घर बैठे ही कुछ ही मिनटों में अपना 10वीं का स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि अभी 12वीं का परिणाम जारी होना बाकी है।

सिर्फ अपने रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर की मदद से आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं और पीडीएफ फॉर्मेट में मार्कशीट सुरक्षित कर सकते हैं। छात्र अपना स्कोरकार्ड और मार्कशीट पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जा सकते हैं। इस साल हिमाचल प्रदेश बोर्ड 10वीं परिक्षा में साइना ठाकुर ने टॉप किया है। इस साल कुल पास प्रतिशत 79.8 परसेंट रहा है।
ये भी पढ़ें: CBSE 10th Result 2025 DECLARED: 12वीं के बाद 10वीं का रिजल्ट भी जारी, इन वेबसाइट्स पर देखें परिणाम
स्कोरकार्ड लॉगिन के लिए जरूरी जानकारी
रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर इस्तेमाल करना होगा। यही जानकारी लॉगिन के लिए जरूरी होगी, जिससे छात्र अपना स्कोरकार्ड और मार्कशीट आसानी से डाउनलोड कर सकेंगे।
कैसे करें डाउनलोड?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
- यहां 10वीं या 12वीं रिजल्ट 2025 का लिंक क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर दर्ज करें।
- आपका स्कोरकार्ड और मार्कशीट PDF स्क्रीन पर आ जाएगी।
- इसे डाउनलोड करके सेव कर लें और प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
डिजिलॉकर ऐप से भी करें डाउनलोड
डिजिलॉकर पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कर के भी छात्र अपना HPBOSE 10वीं और 12वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए स्कूल द्वारा दिया गया 6 अंकों का एक्सेस कोड, स्कूल कोड और रोल नंबर की जरूरत होगी। मोबाइल नंबर कन्फर्म करने के बाद OTP डाल कर लॉगिन करें और दस्तावेज सेक्शन में जाकर मार्कशीट डाउनलोड करें।
मोबाइल ऐप के जरिये आसान डाउनलोड
गूगल प्ले स्टोर से HPBOSE रिजल्ट ऐप डाउनलोड करें। ऐप खोल कर 10वीं या 12वीं रिजल्ट लिंक पर जाएं, रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर डालें और अपना स्कोरकार्ड PDF डाउनलोड कर लें।
स्कोरकार्ड में कौन-कौन सी डिटेल रहेगी?
HPBOSE स्कोरकार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, कुल अंक, विषयवार नंबर, रैंक और पास/फेल की स्थिति समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होती है। HPBOSE 10वीं और 12वीं रिजल्ट 2025 की पूरी जानकारी के लिए छात्र आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर विजिट कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: 12वीं बोर्ड रिजल्ट में आए कम नंबर? ना करें फिक्र! कम मार्क्स के बाद भी उपलब्ध हैं शानदार करियर ऑप्शन












Click it and Unblock the Notifications