GATE Result 2025: कब और किस साइट पर जारी होंगे GATE के परिणाम? जानिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका

GATE Result: इंजीनियरिंग के हजारों छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) रुड़की आज, 19 मार्च 2025 को ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के नतीजे जारी करने जा रहा है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार लंबे समय से अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब खत्म होने वाला है।

GATE परीक्षा को पास करने के बाद उम्मीदवारों को IITs, IISc और NITs जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में M.Tech, M.S., और अन्य कोर्स में प्रवेश का मौका मिलता है। इसके अलावा, कई सरकारी कंपनियां (PSU) भी भर्ती के लिए GATE स्कोर का इस्तेमाल करती हैं, जिससे यह परीक्षा और भी महत्वपूर्ण हो जाती है।

GATE Result

जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं और डाउनलोड कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: AFCAT 2025 परीक्षा का रिजल्ट आउट, afcat.cdac.in पर करें चेक, जानिए आगे का प्रोसेस

GATE रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर जाएं।
  • होम पेज पर कैंडिडेट लॉगिन पोर्टल पर क्लिक करें।
  • लॉगिन पेज पर अपनी आवेदन संख्या (Application Number) या नामांकन संख्या (Enrollment Number) और पासवर्ड दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका GATE 2025 स्कोर दिखाई देगा।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।

GATE 2025 स्कोरकार्ड कब तक वैलिड?

उम्मीदवार 31 मई 2025 तक अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यह स्कोरकार्ड तीन साल तक वैध रहेगा।

परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी

GATE 2025 परीक्षा 1, 2, 15 और 16 फरवरी को कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से 12:30 बजे और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक थी। अंतरिम आंसर की 27 फरवरी को जारी हुई थी और 1 मार्च तक आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा दी गई थी। फाइनल आंसर की रिजल्ट के साथ जारी होने की संभावना है।

GATE स्कोर से क्या फायदे हैं?

GATE परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को IITs, IISc, NITs जैसी प्रतिष्ठित संस्थानों में M.Tech, M.S., और M.Sc जैसे कोर्स में प्रवेश मिल सकता है। इसके अलावा, GATE स्कोर के जरिए PG स्कॉलरशिप और फैलोशिप भी प्राप्त की जा सकती है। कई सरकारी कंपनियां (PSU) भी भर्ती के लिए GATE स्कोर का इस्तेमाल करती हैं।
ये भी पढ़ें: NEET 2025 का शेड्यूल जारी, कब होगी UG, PG, SS और MDS की परीक्षा? चेक करें पूरी डिटेल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+