NEET 2025 का शेड्यूल जारी, कब होगी UG, PG, SS और MDS की परीक्षा? चेक करें पूरी डिटेल
NEET 2025 Exam Schedule: मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। भारत में मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए कई प्रवेश परीक्षाएं होती हैं। इनमें प्रमुख हैं नीट यूजी, नीट पीजी, नीट एसएस और नीट एमडीएस।
इन परीक्षाओं के जरिए मेडिकल के विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन मिलता है। नीट यूजी परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) करती है, जबकि बाकी परीक्षाओं की जिम्मेदारी नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS) के पास है।

नीट 2025 शेड्यूल जारी
अगर आप मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं, तो परीक्षा की सही तारीख और शेड्यूल जानना बेहद जरूरी है। इससे आपको टाइम मैनेजमेंट में आसानी होगी। आइए जानते हैं इस साल होने वाली नीट परीक्षाओं का पूरा शेड्यूल।
ये भी पढ़ें: Jobs in SBI: स्टेट बैंक में बिना परीक्षा पाएं 1 लाख से ज्यादा सैलरी वाली जॉब! बस इस योग्यता की है जरूरत
नीट यूजी 2025 (NEET UG 2025)
यह परीक्षा एमबीबीएस, बीडीएस, बीएचएमएस, बीयूएमएस समेत कई अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेस में एडमिशन के लिए होती है।
- तारीख: 4 मई 2025 (रविवार)
- समय: दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक (IST)
- मोड: ऑफलाइन (पेन और पेपर आधारित)
- आयोजनकर्ता: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA)
नीट पीजी 2025 (NEET PG 2025)
यह परीक्षा एमबीबीएस या बीडीएस के बाद पोस्ट ग्रेजुएशन या स्पेशलाइजेशन कोर्सेस में एडमिशन के लिए होती है।
- तारीख: 15 जून 2025 (रविवार)
- मोड: कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन)
- आयोजनकर्ता: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS)
नीट एसएस 2025 (NEET SS 2025)
यह परीक्षा सुपर स्पेशियलिटी मेडिकल कोर्सेज जैसे DM, MCh आदि में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।
- तारीख: 29 और 30 मार्च 2025
- मोड: कंप्यूटर आधारित परीक्षा
- आयोजनकर्ता: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS)
नीट एमडीएस 2025 (NEET MDS 2025)
यह परीक्षा एमडीएस (Master of Dental Surgery) यानी पोस्टग्रेजुएट डेंटल कोर्सेज के लिए होती है।
- तारीख: 19 अप्रैल 2025 (शनिवार)
- समय: सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
- मोड: कंप्यूटर आधारित (ऑनलाइन)
- आयोजनकर्ता: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेस (NBEMS)
महत्वपूर्ण बातें
- नीट यूजी परीक्षा ऑफलाइन होगी, जबकि बाकी सभी परीक्षाएं ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी।
- परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहना चाहिए।
- एडमिट कार्ड और अन्य जरूरी जानकारियां परीक्षा से कुछ हफ्ते पहले जारी की जाएंगी।
- अगर आप भी मेडिकल फील्ड में करियर बनाना चाहते हैं, तो इन तारीखों को ध्यान में रखते हुए अपनी तैयारी करें।
ये भी पढ़ें: किस तारीख को होगी सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा? AISSEE ने जारी की सिटी स्लिप, यहां चेक करें एग्जाम पैटर्न












Click it and Unblock the Notifications