DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली हाई कोर्ट 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, कैसे करें अप्लाई?

DSSSB Recruitment 2025: दिल्ली में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका आया है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली उच्च न्यायालय में ड्राइवर और डिस्पैच राइडर-कम-प्रोसेस सर्वर के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भर्ती खास तौर पर उन उम्मीदवारों के लिए है जिन्होंने 10वीं या 12वीं पास कर ली है और एक स्थायी सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं।

कुल 20 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और अब अंतिम तारीख नजदीक है। ऐसे में योग्य उम्मीदवारों के पास मौका है कि वे तुरंत आवेदन कर अपने करियर को नई दिशा दें। खास बात यह है कि चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के साथ-साथ ड्राइविंग स्किल टेस्ट और इंटरव्यू भी शामिल है, ताकि केवल अनुभवी और सक्षम उम्मीदवारों को ही मौका मिल सके।

DSSSB Recruitment 2025

आवेदन की आखिरी तारीख

इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 अगस्त 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 24 सितंबर 2025 की रात 11 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। उम्मीदवारों को इसके लिए DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर फॉर्म भरना होगा।
ये भी पढ़ें: RBI Recruitment 2025: ग्रेड B के लिए निकली भर्ती, किस कैटेगरी में खाली है कितनी सीट?

कितने पद और क्या है योग्यता?

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 20 पदों को भरा जाएगा। इसमें ड्राइवर और प्रोसेस सर्वर दोनों शामिल हैं। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का 10वीं या 12वीं पास होना अनिवार्य है। साथ ही उसके पास लाइट मोटर व्हीकल (LMV) का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। अगर उम्मीदवार पहले से भारतीय सशस्त्र बल या केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा है, तो उसे प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा कम से कम दो साल का ड्राइविंग अनुभव होना जरूरी है।

आयु सीमा

भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जनवरी 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

चयन तीन चरणों में होगा। सबसे पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसमें सफल उम्मीदवारों को ड्राइविंग स्किल टेस्ट देना होगा। अंतिम चरण में इंटरव्यू होगा। तीनों चरण पास करने के बाद ही उम्मीदवार को नियुक्ति पत्र मिलेगा।

आवेदन कैसे करें

  • DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर "Apply Online" लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे नाम, जन्मतिथि, योग्यता और अनुभव भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखें।

ये भी पढ़ें: Bihar Police SI Recruitment 2025: युवाओं के लिए खुशखबरी, बिहार पुलिस में जल्द होगी दरोगा की बंपर भर्ती!

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+