CUET UG रिजल्ट के बाद DU में एडमिशन का क्या है गणित? 1 गलती और हाथ से निकल जाएगा पसंदीदा कॉलेज!

Delhi University CSAS Registration 2026: CUET UG 2026 का रिजल्ट जारी हो चुका है और अब लाखों छात्रों का फोकस सिर्फ एक सवाल पर है, आखिर दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन कैसे मिलेगा? हर साल कई छात्र अच्छे स्कोर के बावजूद अपनी पसंद का कॉलेज नहीं पा पाते। इसकी वजह कम नंबर नहीं, बल्कि एडमिशन प्रक्रिया के दौरान की गई छोटी-छोटी गलतियां होती हैं।

दिल्ली यूनिवर्सिटी में दाखिला सिर्फ सीयूईटी स्कोर से तय नहीं होता, बल्कि CSAS (कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम) पोर्टल पर सही समय पर सही फैसला लेना भी उतना ही जरूरी है। रजिस्ट्रेशन से लेकर प्रेफरेंस भरने, सीट स्वीकार करने और अपग्रेड चुनने तक हर स्टेप का सीधा असर आपके एडमिशन पर पड़ता है। अगर आपने भी इस साल CUET UG पास किया है, तो आगे की पूरी प्रक्रिया को ध्यान से समझना बेहद जरूरी है।

Delhi University CSAS Registration 2026

सबसे पहले CSAS पोर्टल पर करें रजिस्ट्रेशन

रिजल्ट जारी होने के बाद सबसे जरूरी काम दिल्ली यूनिवर्सिटी के CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना है। यही पोर्टल पूरे एडमिशन प्रोसेस का आधार है। छात्र अपने CUET एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करके प्रोफाइल पूरी कर सकते हैं। बिना रजिस्ट्रेशन आगे की किसी भी प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया जा सकता।

ये भी पढ़ें: CUET 2026 में टॉप करने वाली BJP MLA की बेटी देविना गहलोत कहां लेंगी एडमिशन? DU के इस कॉलेज की कितनी है फीस?

ज्यादा विकल्प भरना क्यों है फायदेमंद?

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद छात्रों को कॉलेज और कोर्स चुनने का मौका मिलता है। यहां सिर्फ एक-दो पसंदीदा विकल्प भरना सही रणनीति नहीं मानी जाती। अगर आप ज्यादा कॉलेज और ज्यादा कोर्स चुनते हैं, तो सीट मिलने की संभावना भी बढ़ जाती है। इसलिए उपलब्ध विकल्पों को ध्यान से देखकर अपनी पसंद के अनुसार लंबी प्रेफरेंस लिस्ट तैयार करें।

प्रेफरेंस लिस्ट बनाते समय न करें जल्दबाजी

कॉलेज और कोर्स चुनने के बाद उन्हें अपनी पसंद के क्रम में लगाना होता है। जिस कॉलेज और कोर्स में सबसे पहले दाखिला लेना चाहते हैं, उसे सबसे ऊपर रखें। सीट अलॉटमेंट के दौरान सिस्टम इसी क्रम को फॉलो करता है। इसलिए किसी दोस्त की लिस्ट कॉपी करने की बजाय अपनी प्राथमिकता के हिसाब से फैसला लेना ज्यादा समझदारी होगी।

मेरिट कैसे तैयार की जाती है?

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्रों के CUET UG के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर मेरिट तैयार करती है। हर कोर्स के लिए तय विषयों के अंक ही जोड़े जाते हैं। जिन विषयों की जरूरत नहीं होती, उन्हें मेरिट में शामिल नहीं किया जाता। इसलिए अलग-अलग कोर्स के लिए मेरिट का तरीका भी अलग हो सकता है।

सिम्युलेटेड एलोकेशन क्या होता है?

फाइनल सीट अलॉटमेंट से पहले यूनिवर्सिटी सिम्युलेटेड एलोकेशन जारी करती है। इससे छात्रों को यह अंदाजा मिल जाता है कि मौजूदा स्थिति में उन्हें किस कॉलेज या कोर्स में सीट मिल सकती है। अगर किसी को अपनी प्रेफरेंस बदलनी हो, तो इसी चरण में आखिरी मौका मिलता है।

कई राउंड में मिलती है सीट

सीट आवंटन एक बार में पूरा नहीं होता। यूनिवर्सिटी अलग-अलग राउंड में सीट अलॉट करती है। इस दौरान CUET स्कोर, कैटेगरी, प्रेफरेंस लिस्ट और कॉलेज में बची सीटों को ध्यान में रखा जाता है। हर राउंड के बाद खाली सीटों के अनुसार अगला अलॉटमेंट किया जाता है।

सीट मिलने के बाद तुरंत करें यह काम

अगर आपको कोई सीट मिल जाती है, तो तय समय सीमा के भीतर CSAS पोर्टल पर जाकर उसे Accept करना होगा। इसके बाद संबंधित कॉलेज आपके दस्तावेजों की ऑनलाइन जांच करेगा। जांच पूरी होने के बाद फीस जमा करनी होगी। फीस जमा होने के बाद ही आपका एडमिशन पक्का माना जाएगा।

Freeze और Upgrade का विकल्प समझें

यदि मिला हुआ कॉलेज आपकी पहली पसंद है, तो Freeze का विकल्प चुनकर उसी सीट को फाइनल किया जा सकता है। लेकिन अगर आप उम्मीद कर रहे हैं कि अगले राउंड में कोई बेहतर कॉलेज मिल सकता है, तो Upgrade का विकल्प चुन सकते हैं। इससे आपकी मौजूदा सीट सुरक्षित रहेगी और अगली सूची में बेहतर विकल्प मिलने पर उसे अलॉट किया जा सकता है।

SOL और NCWEB का एडमिशन अलग तरीके से होगा

यह पूरी प्रक्रिया सिर्फ दिल्ली यूनिवर्सिटी के रेगुलर कॉलेजों के लिए लागू होती है। जो छात्र स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (SOL) या नॉन कॉलेजिएट विमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) में दाखिला लेना चाहते हैं, उन्हें उनकी अलग एडमिशन प्रक्रिया का पालन करना होगा। इन दोनों संस्थानों के लिए आवेदन और सीट आवंटन के नियम CSAS से अलग हैं।

ये भी पढ़ें: CUET UG रिजल्ट के बाद टॉपर्स में DU एडमिशन का क्रेज! शाहरुख से अमिताभ तक रहे हैं एलुमनाई, टॉप 10 कॉलेज लिस्ट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+