IND vs ENG: तीसरे वनडे में टीम इंडिया ने क्यों पहनी काली पट्टी? काफी दुखद घटना, लॉर्ड्स में पसरा सन्नाटा
IND vs ENG: लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया में तीन बड़े बदलाव देखने को मिले। इस बीच एक और घटना ने सभी का ध्यान खींचा है।
लॉर्ड्स में भारत और इंग्लैंड की टीमों ने ब्लैक आर्मबैंड पहनकर मैदान पर उतरने का फैसला लिया। मुकाबला शुरू होने से पहले मौन भी रखा गया। इसके पीछे कारण भी बड़ा था। बीसीसीआई और ईसीबी ने मिलकर यह फैसला लिया था।

किसका हो गया निधन?
दरअसल लीजेंडरी क्रिकेटर गैरी सोबर्स का निधन हो गया है। वेस्टइंडीज के इस महान ऑल राउंडर ने टीम के लिए कई मैच विनर पारियां खेली। इसके अलावा गेंदबाजी में भी अपना जलवा दिखाने में पीछे नहीं रहे। उनको धाकड़ ऑल राउंडर माना जाता था। सोबर्स का निधन 89 साल की उम्र में हो गया। विराट कोहली ने एक दिन पहले सोशल मीडिया पर उनको ट्रिब्यूट भी दिया था।
17 जुलाई को बारबाडोस में सोबर्स ने अंतिम सांस ली। वह अपने घर पर ही मौजूद थे। परिवार ने मौत की पुष्टि तो कर दी थी लेकिन इसके पीछे का कोई कारण नहीं बताया। हो सकता है कि उनको उम्र संबंधित किसी दिक्कत का सामना करना पड़ा हो। हालांकि क्रिकेट जगत उनके निधन से काफी आहत हुआ और दिल से याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। लॉर्ड्स में उनके लिए मौन रखने के अलावा स्क्रीन पर उनके फोटो के साथ ट्रिब्यूट दिया गया।
युवराज सिंह भी रहे मौजूद
लॉर्ड्स में गेम शुरू करने के लिए घंटी बजाने की परंपरा है, इसे भी बरकरार रखा गया और भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह को जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने घंटी बजाकर मैच शुरू कराया। भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर और शिवम दुबे नहीं हैं। उनकी जगह अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और केएल राहुल को शामिल कर लिया गया।


Click it and Unblock the Notifications
