Delhi: EWS एडमिशन के लिए आय सीमा बढ़ा कर की गई 5 लाख, छात्रों को इससे क्या मिलेगा फायदा?

Delhi: दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) वी के सक्सेना ने निजी स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के प्रवेश के लिए आय सीमा में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। आय सीमा 2.5 लाख से रूपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई है।

यह फैसला यह सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है कि अधिक परिवार निजी स्कूल में प्रवेश के लिए ईडब्ल्यूएस कोटा का उपयोग कर सकें। इस बात की जानकारी राज निवास द्वारा सोमवार को दी गई। इसमें वंचित बच्चों के लिए शैक्षिक अवसरों के विस्तार की सरकार की प्रतिबद्धता के बारे में बताया गया।

Delhi EWS Admission

ज्यादा छात्रों को मिलेगा फायदा

इस फैसले से उन परिवारों के बच्चों को लाभ होगा, जिनकी आय पहले इस सीमा के कारण कोटे में शामिल नहीं हो पाती थी। अब 5 लाख रुपये तक की सालाना आय वाले परिवारों के बच्चे भी इस कोटे के तहत प्राइवेट स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे।
ये भी पढ़ें: No Detention Policy: तमिलनाडु ने खारिज की केंद्र की डिटेंशन पॉलिसी, 8वीं तक के छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल

दिल्ली हाईकोर्ट का निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने 5 दिसंबर, 2023 को दिए अपने आदेश में दिल्ली सरकार से आय सीमा को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने के लिए कहा था। हालांकि, अक्टूबर में मुख्यमंत्री ने सीमा को केवल 2.5 लाख रुपये तक बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। लेकिन उपराज्यपाल ने इस पर सुझाव दिया कि इसे कम से कम 5 लाख रुपये तक बढ़ाना चाहिए।

सरकार ने किया संशोधन

13 नवंबर को हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि उसके पहले के निर्देशों का पालन नहीं किया गया। इसके बाद दिल्ली सरकार ने आय सीमा को 5 लाख रुपये तक बढ़ाने के लिए प्रस्ताव दोबारा भेजा, जिसे सोमवार को उपराज्यपाल ने मंजूरी दे दी।

नए फैसले से क्या होगा फायदा?

इस कदम से ईडब्ल्यूएस कोटे के तहत अधिक परिवारों को शामिल किया जा सकेगा और शिक्षा का लाभ ज्यादा जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचेगा। यह बदलाव दिल्ली के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण राहत लेकर आया है।
ये भी पढ़ें: No Detention Policy Explained: कक्षा 5 और 8 में खत्म होगी 'नो-डिटेंशन पॉलिसी', छात्रों पर क्या होगा इसका असर?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+