CUET PG के लिए 4.62 लाख से ज्यादा स्टूडेंट ने किया रजिस्टर, टूटे सारे रिकार्ड्स, यहां चेक करें एग्जाम शेड्यूल
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) की पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा के परीक्षा की डेट जारी कर दी है। इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रशन हो चुका है।
इस बार पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए सीयूईटी पीजी परीक्षा में शामिल होने के लिए अब तक रिकॉर्ड तोड़ रजिस्ट्रेशन हुए है। प्राप्त डेटा के अनुसार अब तक कुल 4,62,725 स्टूडेंट इस एग्जाम के लिए पंजीकरण कर चुके हैं।

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट-पीजी 2024 के लिए 10 फरवरी की समय सीमा तक 4.6 लाख पंजीकरण दर्ज किए गए हैं। इस डेटा ने 2023 में 4.5 लाख पंजीकरण के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। सीयूईटी-पीजी के लिए प्रत्येक उम्मीदवार कई पेपरों में बैठने के लिए पात्र है।
सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा शेड्यूल:
शिक्षा मंत्रालय (एमओई) के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए केंद्रीय, राज्य और भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों/संस्थानों में पीजी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) शुरू किया गया है। एनटीए हर साल सीयूईटी पीजी परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित करता है, इस साल के लिए एनटीए ने आधिकारिक सूचना बुलेटिन के साथ परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा शिफ्ट समय के साथ नीचे दिया गया पूरा शेड्यूल देखें:
| परीक्षा की तिथियां | 11 मार्च 2024 से 28 मार्च 2024 तक |
| परीक्षा का तरीका | कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) |
| अवधि | 1 घंटा और 45 मिनट (105 मिनट) |
समय:
- शिफ्ट 1: प्रातः 09.00 बजे से प्रातः 10:45 बजे तक (IST)
- शिफ्ट 2: दोपहर 12:45 बजे दोपहर 02:30 बजे तक (आईएसटी)
- शिफ्ट 3: 04:30 से 06:15 अपराह्न (IST)
रिपोर्टिंग टाइम:
- शिफ्ट 1: प्रातः 07.00 बजे से प्रातः 08.30 बजे तक
- शिफ्ट 2: रात 10.50 बजे दोपहर 12.00 बजे तक
- शिफ्ट 3: 02.35 अपराह्न 04.00 अपराह्न
निर्देश पढ़ने के लिए उम्मीदवार लॉग इन करें
- शिफ्ट 1: सुबह 08.50 बजे
- शिफ्ट 2: दोपहर 12.35 बजे
- शिफ्ट 3: शाम 04.20 बजे
परीक्षा प्रारंभ:
- शिफ्ट 1: प्रातः 09.00 बजे
- शिफ्ट 2: दोपहर 12.45 बजे
- शिफ्ट 3: शाम 04.30 बजे
परीक्षा समाप्त होने का समय
- शिफ्ट 1: सुबह 10.45 बजे
- शिफ्ट 2: दोपहर 02:30 बजे
- शिफ्ट 3: शाम 06.15 बजे
यह भी देखें: क्या है CUET, कौन दे सकते हैं यह परीक्षा, जानिए एग्जाम पैटर्न, तारीख सब कुछ!
सीयूईटी पीजी 2024 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां:
संभावित उम्मीदवारों को किसी भी समय सीमा से चूकने से बचने के लिए महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में पता होना चाहिए। आधिकारिक सूचना बुलेटिन के अनुसार सीयूईटी पीजी 2024 परीक्षा के लिए सभी महत्वपूर्ण तिथियां देखें:
- अग्रिम शहर सूचना: 4 मार्च 2024
- एनटीए वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड: 7 मार्च 2024
- परीक्षा की तारीखें: 11 मार्च 2024 से 28 मार्च 2024 तक
- आंसर की चैलेंज: 4 अप्रैल 2024
- एनटीए वेबसाइट पर परिणाम की घोषणा: अभी तक डेट जारी नहीं की गई है
सीयूईटी पीजी परीक्षा में कुल 300 अंकों के साथ मुख्य विषय ज्ञान पर आधारित 75 प्रश्न होंगे। इस ऑनलाइन परीक्षा के लिए कुल आवंटित समय 105 मिनट है। पेपर में बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) होंगे।












Click it and Unblock the Notifications