क्या है CUET, कौन दे सकते हैं यह परीक्षा, जानिए एग्जाम पैटर्न, तारीख सब कुछ!
CUET यूजी 2024 आवेदन पत्र 28 फरवरी को जारी होने की उम्मीद है। एनटीए ने 15 से 31 मई तक परीक्षा तिथियों की घोषणा की है। परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की जाएगी। सफल आवेदन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को स्पष्ट तस्वीरें और हस्ताक्षर अपलोड करने होंगे।
क्या है CUET?
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट जिसे CUET के नाम से भी जाना जाता है, अत्यधिक प्रतिस्पर्धा वाली परीक्षा है जो कि भारत में बहुत से स्नातक (बैचलर) और स्नातकोत्तर (मास्टर्स) कार्यक्रमों के लिए आयोजित की जाती है। पहले इस परीक्षा को सेंट्रल यूनिवर्सिटीज कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CUCET) के नाम से जाना जाता था, लेकिन बाद में इसमें कुछ संशोधन करके इसका नाम CUET रख दिया गया और अब यह देश भर में केंद्रीय विश्वविद्यालयों में और कई अन्य विश्वविद्यालयों में भी स्नातक प्रवेश के लिए एकमात्र जरिया है।

इस परीक्षा का आयोजन शिक्षा मंत्रालय के नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा किया जाता है। NTA, CUET के माध्यम से तीन मुख्य क्षेत्रों में परीक्षार्थियों का मूल्यांकन करता है, जिसमें भाषा, डोमेन- विशिष्ट विषय और सामान्य योग्यता शामिल हैं। यह परीक्षा ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) मोड में आयोजित की जाती है।
CUET 2024 के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया!
● उम्मीदवार 2024 या उससे पहले कक्षा 12वीं पास कर चुका होना चाहिए।
● सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए 12वीं कक्षा की परीक्षा में कम से कम 50% अंक और एससी/एसटी श्रेणी के उम्मीदवार के लिए 45% अंक प्राप्त होना आवश्यक है।
● CUET 2024 परीक्षा में बैठने के लिए कोई आयु सीमा नहीं है।
● उम्मीदवार का भारतीय नागरिक होना जरूरी है, या फिर वो नेपाल, भूटान या तिब्बत के नागरिक होने चाहिए जिन्होंने भारत को अपना स्थाई घर बनाने और स्थाई रूप से रहने के इरादे से 1 जनवरी 1962 से पहले भारत में शरण ली हो।
● पाकिस्तान, म्यांमार, श्रीलंका, केन्या, युगांडा, तंजानिया, जांबिया, मलावी, कांगो, इथोपिया और वियतनाम के लोग भी जो स्थाई रूप से भारत में रह रहे हैं, CUET 2024 के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
क्यों है CUET महत्वपूर्ण?
● समान अवसर: CUET सभी उम्मीदवारों को समान अवसर प्रदान करता है, भले ही वह किसी भी राज्य से हो, किसी भी बोर्ड से हो या फिर किसी भी वित्तीय पृष्ठभूमि से हो, फर्क नहीं पड़ता। CUET ऐसा नहीं करता कि जिस विद्यार्थी के 12वीं कक्षा में अच्छे अंक होंगे उसे अच्छा विश्वविद्यालय मिलेगा और जिस विद्यार्थी के 12वीं कक्षा में कम अंक होंगे उसे खराब विश्वविद्यालय मिलेगा।
● पारदर्शिता और निष्पक्षता: CUET का मकसद प्रत्येक छात्र को एक सामान्य प्रवेश परीक्षा में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और अपने पसंदीदा विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने का मौका देना है। CUET बिल्कुल निष्पक्ष रूप से आयोजित किया जाता है और अपनी चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता प्रदान करता है।
● केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए एकमात्र सहारा: देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों और कई अन्य विश्वविद्यालयों में स्नातक कार्यक्रम में प्रवेश पाने के लिए CUET परीक्षा ही एकमात्र सहारा है, इसके अलावा किसी और माध्यम से केंद्रीय विश्वविद्यालयों और कई अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश नहीं पाया जा सकता।
● योग्यता आधारित चयन प्रक्रिया: CUET योग्यता आधारित चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करता है, जहां उम्मीदवार का प्रवेश परीक्षा में उनका प्रदर्शन के आधार पर मूल्यांकन किया जाता है, जिसकी वजह से सभी प्रकार के आवेदकों के लिए समान अवसर प्रदान किए जा सके।
CUET 2024 की तारीख?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, CUET 2024 के आवेदन की प्रक्रिया 28 फरवरी से प्रारंभ होगी और उम्मीदवार मार्च के तीसरे हफ्ते तक आवेदन कर सकेंगे। जिन उम्मीदवारों ने आवेदन फॉर्म भरने में कोई गलती की हैं, उन्हें अपनी गलती ठीक करने का मौका अप्रैल के पहले हफ्ते में दिया जाएगा।
अप्रैल के दूसरे हफ्ते में परीक्षा के शहरों (सिटी स्लिप) की घोषणा कर दी जाएगी। CUET 2024 के लिए एडमिट कार्ड मई के पहले हफ्ते में जारी किए जाएंगे। CUET परीक्षा 2024 15 मई से 31 मई के बीच होगी। जून के अंत में परीक्षा की 'आंसर की' (जवाब कुंजी) जारी की जाएंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जुलाई के तीसरे हफ्ते में CUET 2024 का रिजल्ट जारी होगा और काउंसलिंग सेशन जुलाई के आखिरी हफ्ते में होंगे।
CUET का एग्जाम पैटर्न!
CUET परीक्षा को तीन हिस्सों में बांटा गया है, जिसमें भाषा (सेक्शन I), डोमेन- विशिष्ट विषय (सेक्शन II) और सामान्य योग्यता (सेक्शन III) शामिल है। सेक्शन I के भी दो हिस्से है, सेक्शन IA और सेक्शन IB और इस सेक्शन में 50 प्रश्नों में से 40 का उत्तर देना जरूरी है। सेक्शन IA में 13 अलग-अलग भाषाएँ हैं। इनमें से कोई भी भाषा चुनी जा सकती है। वहीं सेक्शन IB में 20 भाषाएँ हैं। इसमें परीक्षार्थी सेक्शन IA में दी गई भाषा के अलावा किसी अन्य भाषा को चुन सकता है। उम्मीदवार को इन 20 भाषाओं में से किसी एक भाषा को चुनकर 50 में से 40 प्रश्नों का उत्तर देना होता है। सेक्शन I में भाषा का परीक्षण रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन के माध्यम से किया जाता है।
सेक्शन II (डोमेन- विशिष्ट विषय) में परीक्षार्थी को 27 डोमेन विषय पेश किए जाते हैं। एक उम्मीदवार लागू विश्वविद्यालय/विश्वविद्यालयों की इच्छानुसार अधिकतम 6 डोमेन चुन सकता है। इस क्षेत्र में परीक्षार्थी को 45/50 में से 35/40 प्रश्न करने अनिवार्य होते हैं और सभी प्रश्न एमसीक्यू होते है और केवल एनसीईआरटी कक्षा बारहवीं के सिलेबस पर आधारित होते है।
सेक्शन III (सामान्य परीक्षण) में सामान्य ज्ञान, करंट अफेयर्स, सामान्य मानसिक क्षमता, संख्यात्मक क्षमता, आदि से संबंधित 60 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसमें से 50 का उत्तर देना अनिवार्य होता है।
CUET 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया!
● CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर जाएं।
● "रजिस्टर" टैब पर क्लिक करें और निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
● अपने व्यक्तिगत विवरण, संपर्क जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म भरें और सुरक्षा प्रश्न के साथ एक पासवर्ड चुनें।
● सिक्योरिटी पिन डालने के बाद आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड आपकी ईमेल आईडी या फोन नंबर पर प्राप्त हो जाएगा।
● अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉग इन करें और अपने शैक्षणिक विवरण, संपर्क जानकारी के साथ आवेदन पत्र भरें और आवश्यक दस्तावेज (फोटो, हस्ताक्षर और कक्षा 12 की मार्कशीट) अपलोड करें।
● पोर्टल पर उपलब्ध भुगतान गेटवे (एसबीआई, केनरा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, या पेटीएम) का उपयोग करके आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
● शुल्क भुगतान की रसीद प्राप्त करने के लिए "कन्फर्म" बटन पर क्लिक करें।
● आवेदन पत्र डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसे संभाल कर रखे।
सामान्य उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹750 है, ओबीसी-एनसीएल उम्मीदवारों के लिए ₹700 है, और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर के लिए ₹650 है।
CUET से संबंधित कुछ अन्य जानकारी!
● करियर 360 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, CUET के तहत 45 केंद्रीय, 37 राज्य, 32 डीम्ड, 133 निजी और 3 अन्य विश्वविद्यालय है।
● इस वर्ष देश भर में स्नातक कार्यक्रमों के लिए CUET के तहत 3 लाख से अधिक सीट उपलब्ध है।
● CUET परीक्षा के सेक्शन IA में 13 भाषाएं उपलब्ध है जिनमें अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, बंगाली, असमिया, कन्नड़, तमिल, तेलुगु, मलयालम, मराठी, पंजाबी, ओड़िया और उर्दू शामिल है। वहीं सेक्शन IB में चीनी, जर्मन, फ्रेंच, अरबी, इटालवी, जापानी, नेपाली, रूसी, स्पेनिश, तिब्बती, डोगरी, बोडो, कश्मीरी, कोंकणी, मैथिली, मणिपुरी, संथाली, फारसी, संस्कृत और सिंधी जैसी 20 भाषाएं है।
● CUCET पहली बार 2010 में 41 स्नातक, स्नातकोत्तर और एकीकृत पाठ्यक्रमों में 1,500 सीटों के लिए 7 केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए आयोजित किया गया था। 2010 में अपनी स्थापना से लेकर 2020 तक, CUCET का आयोजन राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा 12 केंद्रीय विश्वविद्यालयों के लिए किया गया था लेकिन 2021 में राष्ट्रीय परीक्षण सेवा (एनटीए) ने इन परीक्षाओं का संचालन अपने हाथ में ले लिया।
● CUET 2024 800 अंकों के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसको चार भागों में बांटा गया है, जिसमें दो हिस्से भाषा के, एक हिस्सा डोमेन का और एक हिस्सा सामान्य परीक्षण के लिए रखा गया है।
● CUET 2024 में प्रत्येक सही उत्तर के लिए पांच अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।
-
37 साल से लापता है ये फेमस एक्ट्रेस, गुमनामी में लुट गया सबकुछ, ऋषि कपूर पर लगाया था ऐसा आरोप -
Iran Vs Israel: 'सभी देश भुगतेंगे परिणाम', शांति प्रयासों के बीच ईरानी विदेश मंत्री की बड़ी चेतावनी -
VIDEO: 10 साल की दुश्मनी! बीच मैदान पर एक झप्पी और सब खत्म! विराट-कुंबले का वीडियो देख दुनिया दंग -
बॉलीवुड की पहली 'लेडी सुपरस्टार' ने 4 Minute तक किया था Kiss, हीरो के छूट गए थे पसीने, फिर मचा था ऐसा बवाल -
IPS अंशिका वर्मा ने केके बिश्नोई से रचाई शादी, क्या अधूरा ख्वाब पूरा करने के लिए त्याग देगी खाकी वर्दी? -
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Kal Ka Match Kon Jeeta 28 March: कल का मैच कौन जीता- RCB vs SRH -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी?












Click it and Unblock the Notifications